कौशाम्बी21अप्रैल*किसी को चुनाव चिन्ह मिला अनार तो किसी को मिली कार*
*सपा और बीजेपी नेताओं का झुकाव निर्दल प्रत्यासी की ओर*
*नगर पंचायत चायल में चुनाव चिन्ह अनार की तरफ आकर्षित हो रहे हैं लोग*
*चायल,कौशाम्बी।**नगर पंचायत व नगर पालिका में प्रत्यासी राजनीतिक झंडा लहराने की पुरजोर कोशिश में जुट गए हैं। शुक्रवार के दिन चुनाव चिन्ह आवंटन हुआ चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्यासी रस्साकसी में जुट गए। सभी वार्डों में कार्यकर्ता व समर्थकों का जत्था बारी-बारी से पहुंच रहा है। इसी बीच अंदरखाने *से जानकारी आ रही है कि नगर पंचायत चायल के लोग बड़ी तेजी के साथ चुनाव चिन्ह अनार की ओर आकर्षित हो रहे हैं। पार्टी सिंबल से चुनाव लड़ रहे प्रत्यासियों को* इस बार मुंह की खानी पड़ सकती है। राजनीतिक दलों ने राष्ट्रीय स्तर के नेताओं से भी प्रचार कराने की तैयारी शुरू कर दी है। रोड शो व भ्रमण कराकर राजनीतिक हवा बदलने के लिए कार्यक्रम मांगे जाने की तैयारी में हैं। *इस मामले में सपा के साथ भाजपा के पदाधिकारियों ने तेजी दिखाई है। राजनीति हालत की नब्ज टटोलने* के बाद नेताओं को निकाय चुनाव में भी राष्ट्रीय स्तर के नेताओं की जरूरत आन पड़ी है। नगर पंचायत पर पार्टियों के पदाधिकारियों की निगाह जमाए हुए हैं। नगर पंचायत पर कब्जा करने के लिए हर संभव प्रयास में जुटे हैं। चुनाव प्रचार प्रसार तेज हो चुका है। महिलाओं की टोली भी अब वार्डों में भ्रमण करने लगी है। अपने अपने दल के प्रत्याशियों के लिए महिलाएं प्रचार कर रही हैं।
प्रत्यासी पूरी रणनीति के साथ राजनीतिक दल चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। राजनीतिक बिसात पर खूब सोच समझकर गोटिया बिछाई जा रही हैं। एक दूसरे के कार्यकर्ताओं पर भी डोरा डाला जा रहा है।

More Stories
रुढ़की १५ मई २६ * रुड़की में एक निकाह समारोह उस समय हाईवोल्टेज ड्रामे में बदल गया जब दूल्हे की कथित प्रेमिका ने बैंक्वेट हॉल पहुंच कर शादी रुकवा दी
धार म प्र १५मई २६ * मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर पीठ ने धार स्थित भोजशाला को हिंदू मंदिर बताते हुए बड़ा फैसला सुनाया है।
सुल्तानपुर १५ मई २६ * नकली बताशा फैक्ट्री पर प्रशासन की छापेमारी, ब्रांड कॉपी कर घटिया माल बेचने का आरोप,सैंपल जांच को भेजे, नकली कारोबारियों में मचा हड़कंप