कौशाम्बी20मार्च*तीसरे दिन भी हुड़दंग मस्ती के बीच मनाया गया होली का पर्व*
*कौशाम्बी* होली के पर्व में तीसरे दिन में जनपद मुख्यालय मंझनपुर के कस्बे के अंदर उत्साहित युवकों ने बड़े ही धूमधाम से रंग का पर्व मनाया है सुबह से ही सड़कों पर युवकों की टोली निकल आई है और डीजे के धुन पर डांस करते हुए रंग अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी हैं दोपहर तक सड़कों पर रंग का छिड़काव होता रहा तीसरे दिन रंग खेले जाने से उस मोहल्ले से निकलने में लोग बचते दिखाई पड़े हैं देर शाम नगर के लोगों ने धूमधाम से बारात निकाली है हुड़दंग मस्ती के बीच तीसरे दिन भी होली का पर्व मनाया गया है एक दूसरे के घरों में जाकर लोगों ने अबीर गुलाल लगाकर पकवान खाएं और होली की बधाई दी है इसी तरह सराय अकिल कस्बा और कड़ा में तीसरे दिन होली का पर्व मनाया गया है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 26 अगस्त 26 *पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में गांधी शिल्प बाजार का भव्य आगाज*
पंजाब 26अगस्त 26*एएसआई रशदीप बने अबोहर के एसपी रीडर, बधाई देने वालों के तांते लगे
कौशाम्बी 26अगस्त 26*अकीदत के साथ निकला ईद मिलादुन्न नबी का जुलूस, नबी की आमद के नारों से गूंजा अझुवा*