कौशाम्बी20दिसम्बर*डंपर से टकराया विक्रम 3 की मौत 7 घायल*
*महेवा घाट थाना क्षेत्र में विक्रम चालक के गलत ओवरटेक करने के चक्कर में चली गयी तीन लोगों की बेवजह जान*
*कौशाम्बी* महेवा घाट थाना क्षेत्र के सरसवा भरसवा के बीच ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित विक्रम चालक सामने से आ रहे डंपर से टकरा गया है इस हादसे में तीन सवारियों की मौत हो गई है और 7 सवारियां जीवन और मौत से जूझ रही हैं हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के सैकड़ों लोगों का मजमा मौके पर लग गया है मामले की सूचना पुलिस को दी गई है कई थाने की फोर्स घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव और राहत कार्य में लगी है मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है और मृतक लोगों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
घटनाक्रम में बताया जाता है कि महेवा घाट से 12 सवारी लेकर विक्रम मंझनपुर जा रही थी जैसे ही विक्रम चालक सरसवा से कुछ आगे बढ़ा कि सामने जा रहे ट्रक को विक्रम चालक ओवरटेक करने लगा ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में विक्रम चालक सामने से आ रहे डंफर वाहन से टकरा गया इस हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई
इस दर्दनाक हादसे में बच्ची लाल उम्र 50 वर्ष पुत्र भैरव प्रसाद निवासी लौंगावा राजकुमार उम्र 6 वर्ष पुत्र मंगल प्रसाद निवासी परसिद्धपुर धाता फतेहपुर की घटनास्थल पर मौत हो गई है इस हादसे में मृतक बच्ची लाल की बेटी माया देवी हीरामणि पत्नी महेंद्र और हीरामणि का बेटा शुभम वा शिवा फूलमती पत्नी मंगल और फूलमती की बेटी लक्ष्मी देवी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहां चीख-पुकार मची है हादसे की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर घायलों के रिश्तेदार परिजन पहुंच गए हैं बचाव एवं राहत कार्य में पुलिस लगी है बताया जाता है कि जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हीरामनी पत्नी महेंद्र प्रसाद की भी मौत हो गई है
*गणेश साहू पत्रकार अखंड भारत संदेश समाचार पत्र चरवा जनपद कौशांबी 7651992381*

More Stories
लखनऊ11अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया बिहार 11 अगस्त 26 *हर घर तिरंगा अभियान में एसबीआई पेंशनर्स ने लहराई देशभक्ति की अलख*
पूर्णिया बिहार 11 अगस्त26 राहुल के सवालों ने सत्ता को सड़क पर उतारा! इंतखाब आलम का बड़ा बयान*