कौशाम्बी20अक्टूबर23*बुजुर्ग को लाठियों से पीटकर दबंगो ने किया घायल*
*नेवादा कौशाम्बी* पिपरी थाना क्षेत्र में दबंग शराबी ने बुजुर्ग को लाठी से मार पीटकर घायल कर दिया है परिजन को जानकारी मिलते ही बुजुर्ग को लेकर नजदीकी पी एच सी नेवादा पहुंचे और इलाज कराकर लोधउर चौकी पहुंच कर घटना की जानकारी दिया
घटना क्रम के मुताबिक पिपरी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा दुर्गापुर के मजरा सैदपुर निवासी कृष्णा प्रसाद निषाद उम्र लगभग 70 वर्ष पुत्र बेनी प्रसाद शुक्रवार सुबह साईकिल से बुखार होने पर नेवादा दवा लेने गया था दवा लेकर घर वापस लौट रहा था दुर्गापुर गांव के बाहर सिंघेला पुल के पास जैसे ही पहुंचा कि दबंग सच्चिदानन्द उर्फ टनकू शराब के नसे मे झूमता हुआ आया और साईकिल से जा रहे बुजुर्ग को पीछे से लाठियों से पीट पीट कर घायल कर दिया बुजुर्ग के हांथ पैर मे गंभीर चोट लगी है वहीं लोधउर चौकी पुलिस पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को खोज रही है

More Stories
अनूपपुर 14 अप्रैल 26*अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं, गाड़ी का बोर्ड लगाने के लिए पद नहीं: संजय साहू*
अनूपपुर 14 अप्रैल 26*अमरकंटक में जंगल की आग बनी आफत,थाना परिसर में खड़े वाहनों को लिया अपने चपेट में*
मथुरा 14 अप्रैल 26* हत्या के प्रयास व बलबा के अभियोग में बाँछित 01 अभियुक्त को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार ।*