कौशाम्बी19नवम्बर23*पत्नी से मारपीट से क्षुब्ध अर्जुन ने साथियों के साथ मिलकर की थी भोंदू की हत्या*
*हत्या के आरोप में 24 घंटे के भीतर करारी पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार तीन फरार*
*कौशाम्बी।* जिले में करारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात हुई अधेड़ की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है,पत्नी से मारपीट से क्षुब्ध युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की घटना को अंजाम दिया था, पुलिस ने हत्या के आरोप में गांव के ही एक युवक और उसके दो साथियों को आला कत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीन लोग अभी भी फरार हैं,पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
घटनाक्रम के मुताबिक करारी थाना क्षेत्र के बड़ी पवैया गांव में शुक्रवार की रात भोंदू सरोज की लाठी डंडे और कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई थी,भोंदू सरोज की हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और जांच में जुटी हुई थी।परिजनो की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही अर्जुन को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की तो अर्जुन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया पुलिस को अर्जुन ने बताया कि उसकी पत्नी को कुछ दिनों पूर्व भोंदू ने मारा पीटा था जिसमे उसकी पत्नी को चोट आ गई थी,जिससे आक्रोशित होकर उसने अपने साथियों टुइया,रामबाबू ,मूलचंद्र,फूलचंद्र और नरेश के साथ मिल कर हत्या की थी।
अर्जुन की निशानदेही पर पुलिस ने आला कत्ल कुल्हाड़ी और लाठी बरामद कर लिया और अर्जुन,रामबाबू और टुईया को गिरफ्तार कर लिया जबकि फूलचंद्र और मूलचंद्र और नरेश अभी फरार है।जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

More Stories
कानपुर देहात24अप्रैल26*मा० प्रभारी मंत्री जी ने प्रशिक्षु अभ्यर्थियों के टोली कमाण्डर, पीटीआई एवं ए०टी०आई० के साथ संवाद कर
मथुरा 24 अप्रैल 26*थाना बल्देव पुलिस द्वारा अभियुक्त को 01 नाजायज पैनिया व 01 जिन्दा कारतूस सहित किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 24 अप्रैल 26*थाना बल्देव पुलिस द्वारा अभियुक्त को 02 जिन्दा कारतूस नाजायज 12 बोर सहित किया गिरफ्तार ।*