अयोध्या से अब्दुल जब्बार यूपीआजतक
अयोध्या19नवम्बर23*सम्पूर्ण समाधान दिवस में 76 शिकायतों में 13 निस्तारित
भेलसर(अयोध्या)तहसील रुदौली में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में 76 शिकायतों में 13 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
तहसील रुदौली में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए कहा संपूर्ण समाधान दिवस में आई शिकायतों का स्थायी समाधान होना चाहिये ऐसी शिकायतें विभिन्न पोर्टल पर बार बार नहीं आना चाहिए।उन्होंने समाधान दिवस की शिकायत पुनः पोर्टल पर आने पर अधीनस्थों को कार्यवाही की चेतावनी दी।इस दौरान सम्पूर्ण समाधान दिवस में 76 प्राथना पत्र आए जिनमें 13 शिकायतों का मौके पर निस्तारित किया गया।इस मौके पर विधायक रामचंद्र यादव,एसडीएम अंशिका दीक्षित,सीओ सतेंद्र भूषण त्रिपाठी,तहसीलदार राजेश वर्मा,सीडीपीओ सिद्धिदात्री पांडेय सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।

More Stories
बांदा24अप्रैल26*डायल यूपी-112 मुख्यालय से जनपद बांदा को प्राप्त 16 नये चारपहिया पीआरवी वाहन
भागलपुर24 अप्रैल26*कसौधन महिलासमितिद्वारा शर्बत या सत्तू के शर्बत से जल सेवा
भागलपुर24अप्रैल26*शाहकुण्ड थाना अंतर्गत एक महिला के हत्या में संलिप्त एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।