कौशाम्बी17अप्रैल22*ई रिक्शा पलटा चालक घायल*
*उबड़ खाबड़ सड़क बन रही है हादसे का कारण*
*करारी कौशांबी* करारी थाना क्षेत्र के करारी बेनी राम कटरा मार्ग के तियरा मोड़ से मीरापुर जाने वाले मार्ग पर रविवार की दोपहर सामान लाद कर जा रहा एक ईरिक्शा चालक ने सड़क के गड्ढे में संतुलन खो दिया और उबड़ खाबड़ रास्ते में ई रिक्शा पलट गया है हादसे में ई रिक्शा चालक को चोटें आई हैं ई-रिक्शा पलटते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे हैं और चालक को बाहर निकाला है घायल अवस्था में चालक को इलाज के लिए चिकित्सक के पास ले गए हैं इसके पहले भी सड़क के गड्ढे के चलते एक ई रिक्शा पलट चुका है जिसमें कई सवारियों को चोटें आई थी उबड़ खाबड़ रास्ते के चलते इस सड़क पर आए दिन लोग चोटाहिल हो रहे हैं लेकिन उसके बाद भी सड़क के गड्ढे को समतल करने की ओर अधिकारियों का ध्यान नहीं जा रहा है क्षेत्र के ग्रामीणों ने आला अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सड़क के गड्ढे को समतल कराने की मांग की है

More Stories
लखनऊ 27अगस्त 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
बांदा27अगस्त26* बांदा में पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, नशामुक्त समाज का दिलाया संकल्प
कानपुर देहात 27 अगस्त 2026*कानपुर देहात में एसपी ऑफिस की छत से सिपाही के गिरने से हड़कंप, हाथ-पैर में आई चोटें जांच शुरू*