कौशाम्बी16सितम्बर*डीएम ने की ऑपरेशन कायाकल्प की प्रगति की विस्तृत समीक्षा*
*ऑपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत 19 पैरामीटर के कार्यों में तेजी से प्रगति लाने के निर्देश*
*कार्य में लापरवाही बरतने वाले खण्ड शिक्षाधिकारियो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश*
*कौशाम्बी* जिलाधिकारी सुजीत कुमार द्वारा उदयन सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत संचालित कार्यक्रम-ऑपरेशन कायाकल्प, प्रेरणा प्रणाली एवं सपोर्टिव सुपरविजन आदि की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गयी बैठक में जिलाधिकारी ने सभी खण्ड शिक्षाधिकारियों को अपने कार्यशैली में सुधार लाने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी खण्ड शिक्षाधिकारी की शिकायत न आने पाये, शिकायत प्राप्त होने पर सम्बन्धित खण्ड शिक्षाधिकारी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेंगी। उन्होने खण्ड शिक्षाधिकारियो को नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश दियें। उन्होने कहा कि किसी भी अध्यापक को अनावश्यक परेशान न किया जाय तथा अध्यापकों के अवकाश सम्बन्धी आवेदनों को लम्बित न रखा जाय। इसके साथ ही उन्होंने सभी खण्ड शिक्षाधिकारियों एवं एडीओ (पंचायत) से कहा कि वे सुनिश्चित करें कि किसी भी विद्यालय में हैण्डपम्प सहित कहीं पर भी विद्युत के तार खुले न रहने पायें जिलाधिकारी ने ऑपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत 19 पैरामीटर के तहत कराये जा रहें प्रत्येक कार्यों की विस्तृत समीक्षा के दौरान धीमी प्रगति पाये जाने पर कड़ी नाराजगी प्रकट करते हुए सभी खण्ड विकास अधिकारियों, ईओ एवं खण्ड शिक्षाधिकारियों को शेष रह गये कार्यों यथा-विद्युत कनेक्शन बाउण्ड्रीवाल, शौचालय एवं टाइल्स आदि को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराने एवं आगामी बैठक तक प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दियें उन्होंने सभी ईओ से कहा कि 15वें वित्त के तहत आपरेशन कायाकल्प के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाय। उन्होंने खण्ड शिक्षाधिकारी सिराथू को आपरेशन कायाकल्प के कार्यों में रूचि न लेने एवं लापरवाही बरतने पर प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दियें
जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को कार्य में लापरवाही बरतने वाले खण्ड शिक्षाधिकारियो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दियें उन्होंने बच्चो के आधार प्रमाणीकरण एवं नये आधार कार्ड बनाये जाने के कार्य में तेजी से प्रगति लाये जाने के भी निर्देश दियें बैठक में जिला विकास अधिकारी विजय कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
More Stories
बनारस 22 अक्टूबर 26*नवरात्रि समापन पर काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में सजी दिव्य भजन संध्या:
NEW DELHI 22 OCTOBER2026**TODAYS TOP NEWS*From Hindi News Channel Upaajtak
नई दिल्ली 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..*