कौशाम्बी14अगस्त24*जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय नेवारी तथा कम्पोजिट विद्यालय परसरा का किया आकस्मिक निरीक्षण*
*कौशाम्बी।* जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने आज उच्च प्राथमिक विद्यालय, नेवारी तथा कम्पोजिट विद्यालय परसरा का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान डिजिटल उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया, सभी अध्यापक उपस्थित पाये गये। डिजिटल क्लास क्रियाशील पाई गई। प्रधानाध्यापक से कुल छात्र-छात्राओं की संख्या की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं के निपुणता पर विशेष ध्यान दिया जाय। उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद कर गणित के सवाल हल करवाकर शिक्षा की गुणवत्ता को परखा। उन्होंने प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया की बच्चों को मानक के अनुसार गुणवत्तापूर्ण मिड-डे मील प्रदान किया जाय तथा छात्र-छात्राओं की और उपस्थिति बढ़ाने के लिए सकारात्मक प्रयास किया जाय।

More Stories
बांदा 30 जून 26*मासिक नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन
लखनऊ30जून26*46 केंद्रों पर होगी उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026*
लखनऊ30जून24*राजधानी में UPTET-2026 को लेकर तैयारियां पूरी