[3/11, 19:27] +91 99191 96696: *कानूनगो ने माना लेखपाल कर रहा है गलत पैमाइश*
*जमीन को विवादित बनाकर धनादोहन में जुटे राजस्व लेखपाल और थाना पुलिस से बेखबर है आला अधिकारी*
*साफ-सुथरी बेदाग जमीन को विवादित बनाकर धना दोहन करने में जुटे राजस्व लेखपाल और पुलिस की भूमिका से कौशांबी की धरती होती है खून से लाल*
*कौशांबी* साफ-सुथरी बेदाग जमीन को विवादित बनाकर धना दोहन करने में राजस्व लेखपाल और पुलिस की भूमिका हमेशा सवालों के घेरे में रहती है जिसके चलते जिले में आए दिन खून खराबा होता है आए दिन कौशांबी की धरती खून से लाल हो जाती है लेकिन राजस्व लेखपाल के इन कारनामों पर आला अधिकारी गंभीर नहीं है एक तरफ राजस्व लेखपाल और पुलिस की गठजोड़ के चलते जहां कौशांबी की धरती आए दिन खून से लाल हो रही वहीं दूसरी तरफ योगीराज में भ्रष्ट राजस्व लेखपालों के कारनामों के चलते गरीब कमजोर मजलूम बेबस बेसहारा लोग न्याय के लिए अधिकारियों की चौखट पर गिड़गिड़ा रहे हैं लेकिन उसके बाद भी अधिकारी राजस्व लेखपाल को भगवान मान लेते है जिससे गरीब कमजोर न्याय को अधिकारियों की चौखट से लेकर अदालत तक भटक रहे हैं फिर भी अत्याचारी और दबंग उन पर भारी पड़ रहे हैं ताजा मामला चायल तहसील क्षेत्र के मोहम्मदपुर असवा गांव का है जहां न्याय के लिए राधा देवी पत्नी राघवेंद्र सिंह निवासी समदा जलालपुर साना थाना चरवा अधिकारियों के चौखट पर गुहार लगा रही हैं राधा देवी के प्रकरण पर राजस्व कानूनगो ने माना है कि वर्तमान लेखपाल गलत पैमाइश कर रहा है लेखपाल के गलत पैमाइश करने के बाद दबंगों ने जमीन पर कब्जा शुरू कर दिया है लेकिन उनका साहस नहीं है कि वह लेखपाल के गलत पैमाइश का विरोध कर सके अब सवाल उठता है कि गलत पैमाइश करने वाले लेखपाल को क्या उप जिला अधिकारी निलंबित कर मुकदमा दर्ज कराते हुए राधा देवी के साथ न्याय करेंगे या फिर योगीराज में अधिकारियों की मनमानी चलती रहेगी आम जनता इसका जवाब चाहती है
गौरतलब है कि चायल तहसील क्षेत्र के मोहम्मदपुर असवा गांव के आराजी संख्या 549 के आधे भूमि के हिस्सेदार राधा देवी हैं यह जमीन सड़क किनारे स्थित है लेकिन पड़ोसी गांव के अत्याचारी गुंडों की इस बेशकीमती जमीन पर नियत खराब हो गई और सड़क किनारे कीमती जमीन पर दबंगों ने कब्जा करने के मंसूबे स्थानीय पुलिस और लेखपाल की सांठगांठ से बना लिए स्थानीय पुलिस और राजस्व लेखपाल ने अवैध कब्जे में लगे गुंडों का साथ देना शुरू कर दिया चर्चाओं पर जाए तो लाखों रुपए की रकम राजस्व लेखपाल और स्थानीय पुलिस ने कब्जा धारकों से वसूल लिया सरकारी अभिलेखों में जमीन सड़क किनारे दर्ज है जिला अधिकारी कार्यालय के राजस्व अभिलेखागार कार्यालय से मिले रिकार्ड के मुताबिक राधा देवी की जमीन सड़क किनारे हैं लेकिन इस जमीन को वर्तमान लेखपाल ने नाप जोक कर पीछे पहुंचा दिया है और अन लीगल तरीके से गुंडों को सड़क पर काबिज करा दिया है बीते 15 दिन से गुंडों का यह खेल बेखौफ तरीके से चल रहा है
राधा देवी की जमीन पर जबरिया कब्जा करने वाले इन गुंडों पर बीते सात दशक से तरह-तरह के अत्याचार का आरोप इलाके की जनता लगा रही है लेकिन फिर भी गुंडों की चरणों में राजस्व लेखपाल और स्थानीय पुलिस चंद रुपयों के लालच में गिर पड़ी है पुलिस और राजस्व लेखपाल ने खून खराबे की पृष्ठभूमि बनाने का भरसक प्रयास किया है आला अधिकारियों को मामले को गंभीरता से लेना होगा और खून खराबे की पृष्ठभूमि बनाकर धना दोहन में जुटे स्थानीय पुलिस और राजस्व लेखपाल के कारनामे को गंभीरता से लेते हुए लेखपाल और स्थानीय पुलिस पर मुकदमा दर्ज कराए जाने के साथ-साथ इन्हें निलंबित किए जाने की जरूरत है ताकि योगीराज में गरीब कमजोर मजलूम बेसहारा लोगों को न्याय मिल सके लेकिन क्या योगीराज में आला अधिकारी राजस्व लेखपाल और थाना पुलिस के बढ़ते अत्याचार पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए गरीब कमजोर मजलूम को न्याय देने की पहल करेंगे जनता इस बात का उत्तर अधिकारियों से चाहती है
[3/11, 19:27] +91 99191 96696: *सट्टे में हारने के बाद युवक ने की आत्महत्या*
*मरने से पहले युवक ने लिखा सुसाइड नोट पोस्टमार्टम से शव आते ही फिर बिलख पड़े परिजन*
*वर्षों से इलाके में होता है सट्टे का बेखौफ खेल बर्बाद हो चुके अब तक दर्जनों परिवार*
*कौशाम्बी* चायल सर्किल क्षेत्र के मनौरी आदि बाजार में बेखौफ तरीके से वर्षों से सट्टे का खेल संचालित हो रहा है इस खेल में अब तक दर्जनों परिवार बर्बाद हो चुके हैं गुरुवार को पिपरी कोतवाली इलाके के मखऊपुर गांव में एक युवक ने जहर खाकर जान दे दिया। युवक ने सुसाइड करने से पहले एक नोट भी लिखा है जो पुलिस के हाँथ लगा है। पुलिस ने युवक के शव को लेकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है शुक्रवार को युवक का शव पोस्टमार्टम हाउस से जैसे घर पहुंचा है परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे हैं
जानकारी के मुताबिक मखऊपुर निवासी निखिल केसरवानी उम्र 28 वर्ष पुत्र राकेश केशरवानी परचून का कारोबारी था परिवार के लोगों की मानें तो निखिल ने
विधानसभा चुनाव के चायल सीट पर हर जीत को लेकर इलाके के ही कुछ लोगों से मोटी रकम के लिए सट्टा लगा रखा था बृहस्पतिवार की देर शाम आए चुनाव परिणाम के बाद वह सट्टे में लगाई गई रकम को हार गया इसे लेकर सट्टा लगाने वाले युवक उसे पैसों के लिए परेशान करने लगे तो उसने एक सुसाइड नोट लिखकर जहर निगल लिया। हालत जब बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। गंभीर हालत में निखिल को इलाहाबाद के एक निजी अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो घटना से परिजनों में कोह राम मच गया। सूचना पर पहुचीं पुलिस ने मृतक के मिले सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए दिया शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस से वापस घर पहुंच गया है जहां हिंदू रीति-रिवाज से उसका अंतिम संस्कार गंगा नदी के किनारे किया गया है इंस्पेक्टर पिपरी श्रवण कुमार का कहना है कि मामले में परिजन ने तहरीर दिया है। जांच कर कार्यवाही की जा रही है
*सटोरियों का नाम किया उजागर*
*कौशांबी* सट्टे के खेल में भारी रकम हार जाने के बाद मौत को गले लगाने वाले निखिल केसरवानी ने 2 सटोरियों का नाम उजागर किया है लेकिन खबर लिखे जाने तक सटोरिए पुलिस के गिरफ्त में नहीं पहुंच सके हैं
*बेखौफ होता है सट्टे का खेल पुलिस मौन*
*कौशांबी* जिले के चायल सर्किल क्षेत्र में वर्षो से बेखौफ तरीके से सट्टे का खेल होता है इसमें कई सफेदपोश भी शामिल है सब कुछ इलाके की पुलिस जानती है लेकिन फिर भी सट्टा संचालकों पर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है जिससे पुलिस की मंशा पर भी सवाल उठना लाजमी है युवक की मौत के पहले पुलिस ने सट्टे का खेल बंद करा दिया होता तो युवक को मौत नहीं चुनना पड़ता
[3/11, 19:42] +91 90050 12271: *चार ईरिक्शा सहित दो बाइक ले उड़े चोर*
*पुलिस को सूचना देने के बाद भी नही आई पुलिस न ही लिखी जा रही चोरी की रिपोर्ट*
*भरवारी कौशाम्बी* कोखराज थाना अंतर्गत नगर पालिका परिषद भरवारी के मेहता रोड के मेहता डिग्री कॉलेज के सामने ई रिक्शा के शोरूम से चार ई रिक्शा और दो बाइक चोरों ने पार कर दिया है ईरिक्शा शोरूम में थोक में ई-रिक्शा बेचा जाता है मामले की सूचना पुलिस को दी गई है लेकिन मौके पर पुलिस जांच करने नहीं पहुंची है खबर लिखे जाने तक मुकदमा नहीं दर्ज हो सका है
घटनाक्रम के मुताबिक कल रात्रि में चोरों ने सूना पड़ा शो रूम में ताला तोड़कर निशाना बनाते हुए उसमे रखा चार ई रिकसा व दो बाइक को चोर शो रूम से उठा ले गये इतना ही नही उसमे रखी बाइक की व ई रिक्शा की बैटरी व कुछ अन्य सामानों पर भी हाथ साफ कर दिया l इसकी सूचना एजेंसी के मालिक अमित कुमार उर्फ गुड्डू ने पुलिस को दी उसके बाद भी पुलिस ने घटना स्थल पर जाना उचित नही समझ साथ ही रिपोर्ट लिखाने के लिए पुलिस चौकी व थाना की परिक्रमा लगाते एजेंसी मालिक थक गया परंतु खबर लिखे जाने तक चोरी की रिपोर्ट तक नही लिखी गयी जिससे एजेंसी मालिक व मोहल्ले वासियो में चोरी व रिपोर्ट न लिखने की वजह से आक्रोश ब्याप्त हैं l
[3/11, 20:08] +91 95549 78900: *त्यौहार के पूर्व बाजार में आ गया मिलावटी खोवा*
*कौशाम्बी*। होली का त्योहार आते ही मिलावटी खोवा से दुकानें भरी है और खाद्य अधिकारी मिलावट खोरो से लाभ लेने में व्यस्त है रंगों का त्योहार होली ज्यों ज्यों नजदीक आ रहा है बाजार में खोया की दुकानें सजने लगी हैं। इस त्योहार में खोया की जरूरत तो सभी जानते हैं लेकिन बाजार में बिकने वाले खोया की गुणवत्ता को लेकर प्रश्न चिन्ह लगने लगे हैं।
*होली आते ही बाजार में खोया की मांग* बढ़ जाती है। खोया की बढ़ती मांग के चलते मिलावटखोर भी सक्रिय हो जाते हैं। ये लोग सिथेटिक खोया बनाकर बाजार में खपाना शुरू कर देते हैं। यद्यपि जब खाद्य सुरक्षा टीमें नमूना भरने लग जाती हैं तो मिलावटी खोया बेचने वालों पर अंकुश लग जाता है।जबकि होली के त्योहार में मात्र 7 दिन ही शेष बचे हैं और परिवारों में इसकी तैयारियां शुरू हो गयी हैं बाजार में मिलावटी खोया की भरमार हो गयी है। लोग शुद्ध खोया के नाम पर मिलावटी खोया खरीदने को मजबूर हैं। जानकार बताते हैं कि इसे बनाने में दूध ग्लूकोस व रिफाइंड का इस्तेमाल किया जाता है। दूध पानी व ग्लूकोस के घोल में रिफाइंड या पाम ऑयल मिलाकर नकली खोया बेखौफ तरीके से तैयार किया जाता है। इसे खराब होने से बचाने के लिए चीनी के साथ केमिकल और हाइड्रोजन परॉक्साइड का प्रयोग किया जाता है। इसकी पहचान प्रयोगशाला में ही संभव है। आम ग्राहक मिलावटी खोवा नहीं पहचान पाते हैं और घटिया सामग्री लेकर त्यौहार मनाते हैं फूड इंस्पेक्टर मिलावट खोरों से धन वसूली में मस्त हैं लोगों ने आला अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए फूड इंस्पेक्टरों की नकेल कसने की मांग की है
[3/11, 20:14] +91 98397 86493: *मुम्बई कमाने गए युवक की मौत*
*मुंबई में फांसी पर झूला कौशाम्बी का युवक*
*कौशाम्बी* दो जून रोटी का जुगाड़ करने युवक मुंबई गया था लेकिन रोटी का जुगाड़ तो नहीं कर सका उसका शव मुंबई से वापस गांव आ रहा है पिपरी कोतवाली इलाके के नगर पंचायत चायल के एक युवक ने मुंबई में फांसी लगा लिया। मुंबई में रह कर युवक प्रेस का कार्य करता था और अपने परिवार का भरण पोषण करता था। वह एक गार्डन में घूमने गया लेकिन लौट कर नहीं आया। शुक्रवार को शव गांव पहुंचने के लिए गांव के ही लोग वापस ला रहे है। परिजनों में कोहराम मच गया।परिवारीजनों ने कहा कि शव का अंतिम संस्कार गांव में ही होगा।
पिपरी कोतवाली के नगर पंचायत चायल निवासी संदीप पुत्र रोशन लाल किसान का लड़का है। उनका बेटा संदीप कलंबोली में रहकर कपड़ा प्रेस का काम करता है। परिजनों के मुताबिक नजदीक के गार्डन में रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर लटक कर उसने जान दे दिया। लेकिन मौत का कारण स्पष्ट नही हो सका, साथियों को उसका शव फंदे पर लटकता मिला है मुंबई पुलिस ने गांव में रह रहे परिजनों को घटना की जानकारी दी तो परिजनों का रोना बिलखना मच गया। मुंबई पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। शनिवार को शव लेकर आ जायेंगे अंतिम संस्कार गांव से ही करेंगे।
[3/11, 20:19] +91 97956 31116: लखनऊ: राजभवन पहुंचे सीएम योगी
राज्यपाल और सीएम के बीच मुलाकात जारी
कैबिनेट बैठक के बाद राजभवन पहुंचे सीएम
[3/11, 20:19] +91 97956 31116: कांग्रेस नेता जीशान हैदर 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित ।
यूपी चुनाव में करारी हार के बाद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर उठाए थे सवाल ।
यूपी कांग्रेस प्रभारी व महासचिव प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह को बताया था हार के लिए जिम्मेदार ।
[3/11, 21:18] +91 98397 86493: *दबंगों ने की पिता-पुत्र की पिटाई*
*करारी थाना क्षेत्र में गुरुवार को दिया गया घटना को अंजाम*
*कौशाम्बी* करारी कोतवाली के अडहरा गांव में वृहस्पतिवार को बाइक से जा रहे पिता-पुत्र की लाठी डंडे से पिटाई कर दिया। पिटाई से युवक वा उसके पिता और उसके दादा को गम्भीर चोटें आई है। पीड़ित युवक ने इलाकाई थाने में घटना की शिकायत किया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक करारी कोतवाली के अड़हरा गांव निवासी रामसिंह पुत्र राममूरत सरोज वृहस्पतिवार को वह अपने पिता व दादा को बाइक पर बैठाकर जा रहा था। जैसे ही गांव के ही नरेश पुत्र अज्ञात के घर के समीप पहुंचा। तभी पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही गुलाब पुत्र रामखेलावन, राहुल,कपिल पुत्रगण गुलाब लाठी डंडे लेकर आ गए आरोपी गाली गलौच करते हुए तीनो की पिटाई शुरू कर दिए। जब तक गांव के लोग पहुंचे आरोपियों ने पीटकर पिता-पुत्र व एक अन्य को घायल कर दिया। मारपीट से तीनों को गंभीर चोटें आई है। पीड़ित ने स्थानीय थाने में घटना की शिकायत किया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
[3/11, 21:18] +91 98397 86493: *उपद्रव करने वाले 400 सपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज हुआ मुकदमा*
*पुलिस पार्टी पर हमला करने वाले समाजवादी पार्टी के नेताओं की जल्द हो सकती है गिरफ्तारी*
*अझुवा कौशांबी* विधानसभा चुनाव में मतगणना के दौरान सिराथू विधानसभा प्रत्याशी डॉ पल्लवी पटेल और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के चुनाव नतीजे पर कुछ देर रोक लगाए जाने के बाद प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए सपा कार्यकर्ता पदाधिकारी आग बबूला हो गए और उन्होंने मतगणना स्थल के बाहर जमकर हंगामा किया पुलिस टीम पर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने ईट पत्थर बरसाए जिससे तमाम पुलिसकर्मी लहूलुहान हो गए मतगणना का फैसला होने के बाद पुलिस ने 400 समाजवादी पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है
मतगणना के दौरान उपद्रव करने वाले 400 सपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज होने के बाद समाजवादी पार्टी के भीतर मंथन शुरू हो गया है मतगणना के दौरान सपा कार्यकर्ताओं के आक्रोश से स्थिति बिगड़ती दिख रही थी पुलिस प्रशासन के भी हाथ-पांव फूल गए थे बता दें 10 मार्च मतगणना के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने पत्थर बरसा दिया था जिससे कई सिपाहियों को चोट लग गई थी उस पर संज्ञान लेते हुए मंझनपुर कोतवाल ने लगभग 400 सपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है सीसीटीवी फुटेज कैमरे और वीडियोग्राफी के आधार पर उपद्रव करने वाले समाजवादी पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं को पुलिस चिन्हित करने में जुट गई है पुलिस टीम पर हमला करने वाले समाजवादी पार्टी के नेताओं की जल्द गिरफ्तारी हो सकती है।
[3/11, 21:18] +91 98397 86493: *सीज गैस एजेंसी की जांच करने पहुंचे डीएसओ*
*4 दिन पूर्व शुरू हुई जांच किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे जांच अधिकारी*
*अझुवा कौशाम्बी* गैस एजेंसी में ग्राहकों का जमकर उत्पीड़न होता है घटतौली से लेकर अधिक कीमत वसूलना गैस एजेंसी संचालकों की आदत में शुमार है शिकायत के बाद भी एजेंसी संचालकों पर ठोस कार्यवाही नहीं हो रही है बीते दिनों एक गैस एजेंसी की शिकायत ग्राहकों ने आला अधिकारियों से की थी जिस पर एजेंसी की जांच शुरू हो गई है लेकिन 4 दिन बाद भी किसी नतीजे पर जांच अधिकारी नहीं पहुंचे हैं
कड़ा धाम कोतवाली क्षेत्र के गैस एजेंसी में अनियमितता की शिकायत पर कौशांबी डीएसओ ने बुधवार को सील कर दिया था शुक्रवार को कौशांबी डीएसओ फिर गैस एजेंसी पहुंचे हैं और सीज गैस एजेंसी को खोल कर उन्होंने एजेंसी के अभिलेखों की जांच शुरू कर दी है गैस एजेंसी पर आरोप है कि ग्राहकों के साथ अभद्रता करता है अवैध वसूली और घटतौली सहित तमाम आरोप गैस एजेंसी संचालक पर है गैस एजेंसी पहुंच कर विभिन्न पहलुओं से जिला पूर्ति अधिकारी ने जांच की है ग्राहक की शिकायत पर गैस एजेंसी को सीज किए जाने के बाद उसकी जांच करने पहुंचे डीएसओ ने किसी प्रकार की भी जानकारी का खुलासा नहीं किया है।
[3/11, 21:44] +91 99191 96696: *डीजीपी के निर्देश के एक हफ्ते बाद भी नहीं दर्ज हुआ मुकदमा*
*चरवा थाना क्षेत्र में महिलाओं को पीटने का वायरल हुआ था वीडियो*
*कौशांबी* चरवा थाना क्षेत्र के बलीपुर टाटा गांव में महिलाओं को पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद डीजीपी कार्यालय ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया लेकिन एक हफ्ते पूर्व डीजीपी के निर्देश के बावजूद आरोपियों पर पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया है जिससे स्थानीय पुलिस की भूमिका सवालों के घेरे में है डीजीपी का निर्देश पुलिस के लिए हवा-हवाई साबित हो रहा है और दबंगों के आगे चरवा पुलिस ने हथियार डाल दिए हैं
घटनाक्रम में बताते चलें कि चरवा थाना क्षेत्र के बलीपुर टाटा गांव की मुन्नी बेगम उनकी बेटी नाजिया बेगम तबस्सुम बेगम पति अच्छे आदि पर एक महीने के बीच चार बार दबंगों ने बेरहमी से हमला किया है मुन्नी बेगम और उनकी बेटियों को गांव में दौड़ा दौड़ा कर लाठी-डंडों से खुलेआम पीटा है दबंगों के अत्याचार को तमाशबीन बनकर सैकड़ों ग्रामीणों ने देखा है भीड़ ने हमले का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था जिसकी शिकायत डीजीपी से हुई है लेकिन पुलिस फिर भी हमले को दोनो तरफ से हमले का रंग देने के प्रयास में लगी हैं
कौशाम्बी जिले में पूरी तरह से न्याय व्यवस्था चौपट हो गई है और प्रतिदिन अपराधियों को शरण देकर पीड़ितों पर जुल्म ज्यादती चरवा पुलिस कर रही है दौड़ा-दौड़ा कर मुन्नी बेगम और उनके परिजनों को पीटने के वीडियो वायरल होने के मामले में डीजीपी का निर्देश मिलने के बाद चरवा पुलिस द्वारा अपराधियों को संरक्षण देने का भी मामला उजागर हो रहा है मुन्नी बेगम और उनकी बेटियों पर लगातार 10 फरवरी 28 फरवरी सहित एक महीने में 4 बार हमला किए जाने के बाद भी चरवा पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने के बजाय मार खाने वाले पीड़ित परिजनों पर ही शांति भंग की धारा दर्ज कर पीड़ितों से समाज और दबंगो पर खतरे का अंदेशा व्यक्त किया है डीजीपी के निर्देश के बाद भी मुकदमा ना दर्ज करने वाली चरवा पुलिस के कारनामों को क्या पुलिस आला अधिकारी संज्ञान लेते हुए दोषी पुलिस जनों पर कार्रवाई करेंगे इस बात का उत्तर आम जनता चाहती है
[3/11, 21:44] +91 99191 96696: *अपनों को दुत्कार पराए का सम्मान भाजपा का बना हार का कारण*
*विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार का जिम्मेदार नेता कौन*
*कौशाम्बी* विधानसभा चुनाव 2022 में कौशांबी लोकसभा क्षेत्र के पांचों विधानसभा सिराथू मंझनपुर चायल कुंडा और बाबागंज विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी और उनके सहयोगी दल के प्रत्याशी को पराजय का मुंह देखना पड़ा है आखिर भाजपा का गढ़ समझा जाने वाला कौशांबी लोकसभा क्षेत्र की पांचों विधानसभा सीट से भाजपा और उनके सहयोगी दल के प्रत्याशियों के हार का क्या कारण है यह बड़ी मंथन का विषय होगा
विधानसभा चुनाव हार जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी में विभीषण की खोज शुरू हो गई है और बिभीषण की खोज करने के बाद उन्हें पार्टी से निष्कासित करने की तैयारी हो रही है लेकिन भाजपा प्रत्याशियों की हार का मूल बिंदु क्या है जल्दबाजी में इस पर मंथन नहीं हो रहा है पार्टी में विभीषण की भूमिका निभाने वाले नेता अब भाजपा की हार के बाद शीर्ष नेतृत्व को फिर गुमराह करने में लगे हैं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की करारी हार होने के बाद प्रतिशोध की भावना प्रत्याशियों और भाजपा के बड़े नेताओं में दिखाई पड़ रही है और हार की खीझ में जो सामने पड़ा उस पर योगी सरकार से चाबुक चलाने का प्रयास होगा
भारतीय जनता पार्टी ने दो बार लोकसभा और एक बार विधानसभा सीट पर प्रचंड जीत के बाद भाजपा नेताओं ने पार्टी विरोधी लोगों से संपर्क बनाना शुरू कर दिया काले कारोबार में जुटे पराए लोगों को वरीयता दी जाने लगी वह मंच पर शोभायमान होने लगे और पार्टी के निष्ठावान लोगों से दूरी बनाई जाने लगी भाजपा में दूसरे दल के लोगों को वरीयता दी जाने लगी ब्लाक प्रमुख के चुनाव में पार्टी के निष्ठावान पदाधिकारियों को किनारे लगा दिया गया और दूसरे दल से आए पराए लोगों को तवज्जो दी गई पराए लोगों का अधिक सम्मान करना भाजपा का हार का कारण बन गया है पराए लोगों को चिन्हित करने की जरूरत है जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सरकार में अपने काले कारनामों पर पर्दा डाल कर मलाई काटी है और चुनाव आने पर भाजपा का झंडा लगाने के बाद भी उन्होंने अन्य दलों का समर्थन कर दिया है
पार्टी में निष्ठावान कार्यकर्ताओं की दुत्कार भी भाजपा की हार का एक प्रमुख कारण है आखिर भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को दुत्कारने वाला वह भाजपा नेता कौन है जिससे विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी दो खेमे में बट गई है और इसका खामियाजा भाजपा को कौशांबी लोकसभा की पांचों विधानसभा सीट गंवा कर चुकानी पड़ी है यदि भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता ब्लाक प्रमुख पदाधिकारियों और नेताओं को दुत्कारने वाले नेता की शीर्ष नेतृत्व ने खोज शुरू कर उस पर कार्रवाई करने का प्रयास किया तो हिंदुत्व की भावना से जुड़े लोग फिर भाजपा से जुड़ेंगे और भाजपा को अपने पुराने अच्छे दिन वापस लाने में देर नहीं लगेगी

More Stories
मथुरा 10 मई 26*थाना मांट पुलिस द्वारा अभियुक्त को 01 अवैध चाकू के साथ किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 10 मई 26* साइबर ठगी के अभियोग में वांछित व 25000/- रूपया का इनामीया अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
रोहतास10मई26*डीआरएम के निर्देश पर डीडीयू मंडल में रेलकर्मियों के स्वास्थ्य संरक्षण की सतत पहल