कौशाम्बी11नवम्बर*कांग्रेसी नेता ने राहुल गांधी को बताई दोआबा की दुर्दशा*
*कौशाम्बी* कांग्रेस पार्टी ने सात सितम्बर से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है। तीन हजार 570 किलोमीटर का सफर तय होने के बाद काश्मीर पहुंचकर यह यात्रा समाप्त होगी। यात्रा का नेतृत्व कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कर रहे हैं। कौशाम्बी निवासी यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शेष नारायण ओझा भी यात्रा में राहुल गांधी के साथ चल रहे हैं। शुक्रवार को शेष नारायण ओझा ने राहुल गांधी को जिले की स्थिति से अवगत कराया। बताया कि यहां के लोग अभी भी शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए दूसरे शहरों पर निर्भर हैं। परिवहन तक की बेहतर व्यवस्था नहीं है। राहुल गांधी ने इस बाबत पीएम मोदी को पत्र भेजने का आश्वासन दिया है। यह भी वादा किया है कि सरकार बनने पर कौशाम्बी की दशा और दिश संवार दी जाएगी।

More Stories
लखनऊ १९ जून २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
महोबा १९ जून २०२६ * बरगद और पीपल के पेड़ कटे, कार्रवाई कंपनी पर नहीं किसानों पर ठोंका जुर्माना
गाज़ियाबाद १९ जून २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर गाजियाबाद की कुछ महत्वपूर्ण खबरे