कौशाम्बी08जून24*विवादित मामलों को गंभीरता से लेकर तत्काल कराए निस्तारित–एसपी*
*कोखराज कौशाम्बी* कोखराज थाना समाधान दिवस में पहुंचे एसपी कौशाम्बी बृजेश श्रीवास्तव ने कहा कि विवादित मामलों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी विवादित मामले को गंभीरता से लें और तत्काल उसका निस्तारण कराएं थाना समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याओं को सुना और उसके निस्तारण के लिए थानेदार को निर्देशित किया उन्होंने कहा कि सभी विवादित मामलों को गम्भीरता से लेकर निष्पक्ष जांच कर निस्तारण करें और आपराधिक मामलों में तनिक भी लापरवाही न हो राजस्व कर्मचारियों को भी सख्त चेतावनी दिया कि जमीन से जुड़े विवादित मामलों को बिना लापरवाही के तत्काल जाँच कर निस्तारण कराए जिससे विवाद की सम्भावना कम हो जाएगी इस मौके पर एसओ कोखराज इंद्रदेव क़ानून गो सोहनलाल, लेखपाल नरेन्द्र सिंह,देवेंद्र सिंह,आदि लोगों की उपस्थिति में समाधान सम्पन्न हुआ।

More Stories
जयपुर15अगस्त26*जयपुर में सजा राजस्थानी संस्कृति का रंग 🌸 “झरोखा लहरिया उत्सव सीजन–3” का भव्य आयोजन ✨
कानपुर नगर15अगस्त26*बहुत धूमधाम से मनाया गया स्वतन्त्रता दिवस
पूर्णिया बिहार15अगस्त26* भवानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार*