कौशाम्बी07अप्रैल*डिप्टी सीएम बनने पर ग्राम रोजगार सेवकों ने दी केशव प्रसाद मौर्य को बधाई*
*सिराथू स्थिति आवास पर मिले ग्राम रोजगार सेवक*
*कौशाम्बी।* उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व ग्राम्य विकास विभाग के मंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सिराथू स्थित आवास पर गुरुवार को उनके प्रथम आगमन पर ग्राम रोजगार सेवक पंचायत मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष राकेश पटेल व जिलाध्यक्ष प्रयागराज अरूण यादव के नेतृत्व में ग्राम रोजगार सेवकों ने उप मुख्यमंत्री से भेंटकर उन्हें शुभकामनाएं दी। प्रदेश महामंत्री राजवीर सिंह ने उप मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र व भारत माता की प्रतिमा भेंटकर सुनहरे कार्यकाल की शुभकामनाएं दी। जिला मीडिया प्रभारी हरिओम प्रकाश ने बताया कि संगठन जल्द ही उप मुख्यमंत्री से लखनऊ में मिलकर ग्राम रोजगार सेवकों की समस्यों से उन्हें अवगत कराएगा।मौके पर राजीव यादव व कौशाम्बी जनपद के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार शर्मा सहित सैकड़ों रोजगार सेवक उपस्थित रहे।

More Stories
पूर्णिया बिहार 27 अगस्त26* कबाड़ी की दुकान में चोरी का माल, 21 किलो तांबा तार के साथ 2 गिरफ्तार *
लखनऊ 28अगस्त 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया बिहार27अगस्त26* 40 लाख के स्मैक के साथ 2 होमगार्ड सहित 5 गिरफ्तार, दालकोला चेकपोस्ट पर वसूली का खुलासा