कौशाम्बी05दिसम्बर24*वर्षों से प्लाटों पर भरे गंदा एवम दूषित पानी गंदगी को कराया साफ सफ़ाई नगर प्रशासन ने लिया संज्ञान*
*एक दिन पहले अखण्ड भारत संदेश ने इस समाचार को अपने अखबार में प्रमुखता से किया था प्रकाशित*
*भरवारी कौशाम्बी* नगर पालिका परिषद भरवारी अंतर्गत कस्बा एन डी कालोनी में वर्षों से गंदा पानी एवं दूषित पानी भरा हुआ था जिस पर पूर्व सभासद राजेश अग्रहरी ने अखंड भारत संदेश के संवाददाता से चर्चा की जिसकी खबर अखबार में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था
गुरुवार को नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी राम सिंह एवं अध्यक्षा कविता पासी ने इस भीषण समस्या को संज्ञान लेते हुए अपने सभी कर्मचारियों को तत्काल भेजकर साफ सफ़ाई करवाने का कार्य किया साफ सफ़ाई करवाने के बाद जहां मोहल्ले वालों में खुशी है वही पूर्व सभासद राजेश अग्रहरी ने कहा कि इस सफाई से कॉलोनी वासियों में एक भीषण बीमारियों एवं महामारी जैसी बीमारियों से नगर पालिका ने बचाने का कार्य किया। सब मिलाकर कॉलोनी वासियों ने इस कार्य से खुश होकर पत्रकार अखंड भारत संदेश को बहुत बहुत बधाई दी है l
More Stories
पूर्णिया बिहार 30 अक्टूबर 26 *पूर्णिया में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चला ‘सुरक्षित बचपन अभियान’,
लखनऊ 30 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
वाराणसी 30 अक्टूबर 26*वीवीआईपी दौरे को लेकर यातायात पुलिस अलर्ट, तीन घंटे पहले लागू होगा डायवर्जन