कौशाम्बी उoप्रo24दिसम्बर*स्मृति दिवस समारोह में पहुंचे माननीय न्यायमूर्ति!छात्र-छात्राओं ने किया जोरदार स्वागत*
कौशाम्बी जनपद के कोखराज थाना अन्तर्गत हरर्रायपुर (आलमचन्द्र) चौकी के समीप स्थित माहेश्वरी प्रसाद इण्टरमीडिएट काॅलेज में विद्यालय के संस्थापक प्रबंधक स्व.देवेन्द्र नाथ एडवोकेट की स्मृति दिवस समारोह के अवसर पर पहुंचे मुख्य अतिथि विद्यालय के संस्थापक एवं उच्चतम न्यायालय के न्याय मूर्ति माननीय विक्रम नाथ जी तथा देश-विदेश से आये गणमान्य विभूतियों एवं प्रयागराज,कौशाम्बी जनपद के उच्चाधिकारीगणों का विद्यालय मैनेजमेंट व छात्र-छात्राओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया,तथा स्मृति दिवस समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया,वहीं छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम की शुरूआत स्वागत गीत से की,साथ ही मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं साइबर क्राइम,यातायात पर आधारित नाट्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया,कार्यक्रम के अन्त में मुख्य अतिथि ने अपने आशीर्वचनों से सराबोर करते हुए कहा कि बच्चे देश के हमारे भविष्य हैं,इन्हें हर चुनौतियों का सामना कर आगे बढ़ना होगा,उन्होंने आगे कहा कि हमारे अध्यापक,(गुरूओं)हमारे लिए भगवान के सामान हैं,जो शैक्षिक संस्थानों के माध्यम से हमें अच्छे स्तर की शिक्षा प्रदान करने में हमारी सहायता करते हैं,वो हमें सबकुछ सिखाने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने के लिए अपने सबसे अच्छे प्रयास करते हैं,हमारे शिक्षक हमारे जीवन से अंधकार,भय,सभी संदेहों को मिटाने और इस बड़े संसार में खूबसूरत भविष्य बनाने में मदद करने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं,साथ ही उन्होंने कहा कि बिना स्कूल और काॅलेजों के संसार की कल्पना करना कठिन है,इस अवसर पर माननीय जिला जज कौशाम्बी,संरक्षिका इलाहाबाद(प्रयागराज)विश्व विद्यालय की कुलपति श्रीमती संगीता श्रीवास्तव,इलाहाबाद (प्रयागराज) विश्वविद्यालय के प्रोफेसर साहब,आई.जी.रेंज प्रयागराज,ए.डी.जी.जोन प्रयागराज,कमिश्नर प्रयागराज, कौशाम्बी एवं प्रयागराज जनपद के जिलाधिकारी,पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी,मुख्य चिकित्सा अधिकारी कौशाम्बी,तीनों सर्किल के क्षेत्राधिकारी,कई थानों के थाना प्रभारी,चौकी प्रभारी,व भारी पुलिस बल तथा राजस्व कर्मचारी,ग्राम प्रधान,क्षेत्र पंचायत सदस्य,आदि गणमान्य विभूतियों ने विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार का उत्साहवर्धन किया,उपरोक्त स्मृति दिवस समारोह का आयोजन विद्यालय के प्रबंधक वत्शल नाथ एवं प्रधानाचार्य जितेन्द्र नाथ श्रीवास्तव के नेतृत्व में सकुशल सम्पन्न हुआ।*मोo.9695751539*
More Stories
सहारनपुर 22 अक्टूबर 26*अंकिता भंडारी हत्याकांड में बड़ा मोड़: BJP के पूर्व विधायक की पत्नी उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट
बनारस 22 अक्टूबर 26*नवरात्रि समापन पर काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में सजी दिव्य भजन संध्या:
NEW DELHI 22 OCTOBER2026**TODAYS TOP NEWS*From Hindi News Channel Upaajtak