कौशाम्बी 27 नवम्बर 26*कक्षा की मेज पर पैर रखकर आराम फरमाते शिक्षक का वीडियो वायरल*
*शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल*
*नेवादा कौशाम्बी।* शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शिक्षक कक्षा के अंदर कुर्सी पर बैठकर मेज पर दोनों पैर रखे आराम फरमाते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। प्रधानाध्यापक के विद्यालय में सोने के मामले पर उनके ही विद्यालय के शिक्षकों ने वीडियो बनाकर के वायरल कर दिया है वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा होने लगी है कि परिषदीय विद्यालयों की शिक्षण व्यवस्था कैसे बेहतर बनेगी डीएम सीएम द्वारा दिए गए शिक्षा व्यवस्था के निर्देश का पालन कैसे होगा
मामला नेवादा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कोटिया का बताया जा रहा है,जहां प्रधानाध्यापक के पद पर शिवबरन मिश्रा तैनात हैं। चर्चा है कि विद्यालय पहुंचने के बाद प्रधानाध्यापक बच्चों को पढ़ाने के बजाय आराम करने में अधिक समय बिताते हैं। उनकी कार्यशैली को लेकर स्टाफ में भी नाराजगी की बात सामने आ रही है।लोगों का सवाल है कि जब शिक्षक अपने अधिकारों और मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन करते हैं, तो क्या उनकी जिम्मेदारी नहीं बनती कि विद्यालय में आने वाले गरीब बच्चों को पूरी निष्ठा से शिक्षा दें?फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। अब देखना यह होगा कि शिक्षा विभाग इस मामले का संज्ञान लेकर जांच कराता है या फिर जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से कोई कार्रवाई की जाती है।
*सुशील केसरवानी वरिष्ठ पत्रकार ब्यूरो चीफ मंझनपुर कौशाम्बी 9838824938*

More Stories
बिश्नाह, जम्मू-कश्मीर 27 नवम्बर 26*मानसी चौहान बनीं एनडीएसएफ जम्मू-कश्मीर की प्रदेश अध्यक्ष, संगठन ने जताया भरोसा
पूर्णिया बिहार 27 नवंबर 26 विकास में पूर्णिया ने सबको पीछे छोड़ा, स्वास्थ्य सेवाओं में पूरे राज्य में पहला स्थान*
बांदा27नवंबर26* अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह विरोधी दिवस पर ग्रामीण परंपरा विकास संस्थान ने किए कार्यक्रम और निकाला जागरूकता मार्च*