कौशाम्बी 27 नवम्बर 26*03 दिसम्बर को लखनऊ में होगा विधानसभा का घेराव*
*कौशाम्बी* ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले शुक्रवार को जनपद के समस्त वीडीओ ग्रामजी कर्मियों ने मंझनपुर ब्लॉक से पैदल मार्च कर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में प्रमुख मांग ग्राम रोजगार सेवकों का मानदेय प्रतिमाह 24000 रुपये करने एवं अन्य कर्मियों का भी इसी अनुपात में मानदेय बढ़ाने की गई। इसके अतिरिक्त एचआर पॉलिसी सहित कैशलेस इलाज की मांग भी की गई।इस मौके पर ग्राम रोजगार सेवक,तकनीकी सहायक,लेखा सहायक,अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर उपस्थित रहे।जिलाध्यक्ष कौशाम्बी जितेन्द्र शर्मा ने बताया कि मांगे नहीं मानी गईं तो 03 दिसम्बर को संघर्ष मोर्चा के बैनर तले प्रान्तीय नेतृत्व के आह्वान पर विशाल भीड़ के साथ लखनऊ में विधानसभा का घेराव किया जाएगा।आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री राजवीर सिंह,जिला महामंत्री तत्सत ओझा,जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा,चन्द्र प्रकाश द्विवेदी, कम्प्यूटर ऑपरेटर संघ जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश, तकनीकी सहायक जिलाध्यक्ष योगेन्द्र यादव,जिलाध्यक्ष अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय एवं ब्लॉक अध्यक्ष मंझनपुर इन्द्रजीत,कड़ा पवन कुमार मौर्य,सिराथू रावेन्द्र सिंह, सरसवां ज्ञान सिंह,नेवादा खुर्शीद खान,चायल शिवशंकर,मूरतगंज अनिल प्रजापति एवं कौशाम्बी से महेन्द्र व उदयभान सहित जिले के समस्त वीडीओ ग्रामजी कर्मी उपस्थित रहे।

More Stories
बांदा27नवंबर26* अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह विरोधी दिवस पर ग्रामीण परंपरा विकास संस्थान ने किए कार्यक्रम और निकाला जागरूकता मार्च*
कौशाम्बी 27 नवम्बर 26*सिराथू में बाइक-साइकिल की जोरदार भिड़ंत दो गंभीर घायल प्रयागराज रेफर*
कौशाम्बी 27 नवम्बर 26*बटाई के खेत के हिसाब को लेकर विवाद में हुई मारपीट, 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत*