November 27, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी 27 नवम्बर 26*22 लाख के 103 मोबाइल बरामद,पर चोर कहां हैं? पुलिस के गुडवर्क पर उठे सवाल*

कौशाम्बी 27 नवम्बर 26*22 लाख के 103 मोबाइल बरामद,पर चोर कहां हैं? पुलिस के गुडवर्क पर उठे सवाल*

कौशाम्बी 27 नवम्बर 26*22 लाख के 103 मोबाइल बरामद,पर चोर कहां हैं? पुलिस के गुडवर्क पर उठे सवाल*

*न तो मोबाइल पेड़ पर टंगे मिले हैं,न आंधी में उड़कर आए हैं और न ही समुद्र की लहरों में बहकर बाहर आए हैं तो फिर………?*

*कौशाम्बी* एसपी सत्यनारायण की सख्त मॉनिटरिंग का हवाला देते हुए कौशाम्बी पुलिस ने 22 लाख रुपये के 103 गुमशुदा चोरी मोबाइल खोजकर मालिकों को लौटाने का दावा किया है। सर्विलांस और सीईआईआर पोर्टल की मदद से मिली इस सफलता पर पुलिस अपनी पीठ थपथपा रही है,लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि मोबाइल बरामद हुए तो चोर कहां गए?पुलिस के अनुसार सराय अकिल थाना 15 मोबाइल बरामद कर पहले स्थान पर रहा। कोखराज 13 मोबाइल के साथ दूसरे और सैनी 12 मोबाइल के साथ तीसरे स्थान पर रहा। इसके अलावा पश्चिम शरीरा से 10,चरवा से 8, संदीपन घाट से 8,मंझनपुर से 8, करारी से 6,कड़ा धाम से 6, पिपरी से 5, कौशाम्बी से 4, महेवाघाट से 4 और मोहब्बतपुर पइंसा से 4 मोबाइल बरामद किए गए।लेकिन बरामदगी के इस पूरे अभियान में पुलिस ने यह खुलासा नहीं किया कि ये मोबाइल कहां से मिले और किसके पास से मिले। न तो मोबाइल पेड़ पर टंगे मिले हैं, न आंधी में उड़कर आए हैं और न ही समुद्र की लहरों में बहकर बाहर आए हैं। मोबाइल जिसके पास से बरामद होते हैं,उसे पुलिस पर्दे के पीछे डालकर बचाने का प्रयास क्यों कर रही है,यह सवाल लोगों के मन में है।

पिछले 3 साल से यही पैटर्न देखने को मिल रहा है। मोबाइल बरामद होते हैं,फोटो खिंचती है,सफलता का ढिंढोरा पीटा जाता है,लेकिन चोरों पर कार्रवाई नहीं होती। इसी वजह से मोबाइल चोरी की घटनाओं पर रोक नहीं लग रही है।लोगों का कहना है कि मोबाइल बरामद करने वाली पुलिस टीम के कारनामों को गंभीरता से लेना होगा। अगर चोरों के साथ साठगांठ के आरोपों की शासन-प्रशासन ने जांच कराई तो बड़े चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।मोबाइल मालिकों को उनका फोन वापस मिलना अच्छी बात है,लेकिन जब तक चोरों का खुलासा नहीं होगा और उन पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक पुलिस के इस गुडवर्क पर भरोसा मजबूत नहीं होगा। और मोबाइल चोरी होने की घटनाओं पर रोक नहीं लगेगी