कौशाम्बी 26 मार्च 26*वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को मिल रही है स्वरोजगार की ट्रेनिंग*
*बुजुर्गों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल*
*कौशांबी।* मंझनपुर के ओसा स्थित वृद्धजन आश्रम में बुजुर्गों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की गई है। अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत 55 बुजुर्गों को साबुन,मोमबत्ती एवं रुई की बत्ती बनाने का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है,जिससे वे स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बन सकें।यह प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्मल तमसा सेवा समिति द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय तथा समाज कल्याण विभाग के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्य कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षकों द्वारा कराया जा रहा है,जिसमें बुजुर्गों को व्यावहारिक जानकारी के साथ-साथ उत्पादन की तकनीक भी सिखाई जा रही है।प्रबंधक वृद्धाश्रम आलोक राय ने बताया कि इस प्रकार की कार्यशालाएं बुजुर्गों को न केवल रोजगार से जोड़ने में सहायक हैं,बल्कि उन्हें मानसिक रूप से सशक्त और सक्रिय बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इससे उनके स्वास्थ्य एवं दिनचर्या में सकारात्मक सुधार देखने को मिल रहा है।उन्होंने कहा कि यह पहल बुजुर्गों को नई ऊर्जा प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें समाज में आत्मसम्मान के साथ जीवन यापन करने का अवसर भी उपलब्ध कराएगी।

More Stories
लखनऊ 27अगस्त 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
बांदा27अगस्त26* बांदा में पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, नशामुक्त समाज का दिलाया संकल्प
कानपुर देहात 27 अगस्त 2026*कानपुर देहात में एसपी ऑफिस की छत से सिपाही के गिरने से हड़कंप, हाथ-पैर में आई चोटें जांच शुरू*