कौशाम्बी 24 मार्च 26*जिलाधिकारी ने की सी.एम. डैशबोर्ड की योजनाओं इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा*
*कौशांबी।* जिलाधिकारी डॉ.अमित पाल ने उदयन सभागार में सी.एम. डैशबोर्ड पर प्रदर्शित योजनाओं/इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा की जिलाधिकारी ने विभाग वार समीक्षा के दौरान पीएम सूर्य घर योजना, स्वयं सहायता समूह, जल जीवन मिशन, फैमिली आईडी, 15वां वित्त आयोग (पंचायत) एवं नई सड़कों का निर्माण आदि में फरवरी माह की रैंकिंग में श्रेणी बी सी या डी प्राप्त होने पर कड़ी नाराजगी प्रकट करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि रैंकिंग में सुधार लाते हुए श्रेणी “ए” प्राप्त किए जाए, अन्यथा संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।जिलाधिकारी ने दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति में श्रेणी “सी” प्राप्त होने पर कड़ी नाराजगी प्रकट करते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने विभागीय योजनाओं/इंडिकेटर्स की प्रगति की नियमित अनुश्रवण करते हुए रैंकिंग में सुधार लाना सुनिश्चित करें।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

More Stories
मथुरा11मई26*बरसाना क्षेत्र अंतर्गत छाता रोड पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट के संबंध में एसएसपी द्वारा दी गई बाइट*
नई दिल्ली11मई26*नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है।
पूर्णिया बिहार 10 मई 26 पीएम मोदी के अंदाज से पूर्णिया में बढ़ा झालमुड़ी का क्रेज,