कौशाम्बी 21 मार्च 26*ब्लॉक प्रमुख ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र आवास की चाबी किया प्रदान*
*कौशांबी।* ब्लॉक प्रमुख मंझनपुर सरला राय की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित सरस हॉल में प्रदेश सरकार के “नव निर्माण के नौ वर्ष” पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ब्लॉक प्रमुख ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एवं आवास की चाभीं का वितरण किया। ग्राम्य विकास विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री आवास योजना से संबंधित 05 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र तथा 02 लाभार्थियों को आवास की चाबी प्रदान किया। इसी प्रकार उन्होंने पंचायतीराज विभाग के अंतर्गत 85 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनसामान्य तक प्रभावी रूप से पहुँचाना तथा पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध रूप से लाभान्वित करना है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी शैलेन व्यास, परियोजना निदेशक मनोज वर्मा एवं जिला पंचायतराज अधिकारी अनिल कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

More Stories
पूर्णिया बिहार3जुलाई26* नेवालाल चौक फायरिंग कांड का खुलासा, SIT-DIU की त्वरित कार्रवाई में 4 अपराधी गिरफ्तार,
उत्तर प्रदेश4अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
सहारनपुर4अगस्त26*कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायज़ा..*