September 20, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

सहारनपुर4अगस्त26*कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायज़ा..*

सहारनपुर4अगस्त26*कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायज़ा..*

सहारनपुर4अगस्त26*कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायज़ा..*
—————————-
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने मंगलवार बीती रात को अम्बेडकर चौराहे से जेल चुंगी, राकेश केमिकल, गागलहेड़ी होते हुए बड़कला (उत्तराखण्ड बॉर्डर) तक कांवड़ मार्ग एवं हाईवे का स्थलीय निरीक्षण किया..निरीक्षण के दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात डायवर्जन, बैरिकेडिंग तथा अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायज़ा लिया।

कांवड़ियों को सड़क पर विश्राम न करने के लिए जागरूक किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने डीजे वाहनों की ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुसार जांची। मानक से अधिक ऊंचाई वाले डीजे वाहनों को रोककर उन्हें नियमों के अनुरूप करवाया गया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनपद सहारनपुर में निर्धारित मानकों से अधिक ऊंचाई वाले किसी भी डीजे वाहन को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं को प्रभावी तथा सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए..
*( दीपक “भैया जी” )*

Taza Khabar