कौशाम्बी 15 फ़रवरी 26*साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान तथा नये आपराधिक कानूनों के संबंध में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित*
*कौशांबी* मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के अन्तर्गत दिनांक 15.02.2026 को जनपद कौशाम्बी के सभी थानों में मिशन शक्ति फेज 5.0, साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान तथा नये आपराधिक कानूनों के संबंध में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्पेशल टीमों द्वारा क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर महिलाओं-बालिकाओं को नारी सम्मान,नारी सुरक्षा,नारी स्वावलंबन एवं विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी विस्तार से दी गई।पश्चिम शरीरा थाना पुलिस ने झारखंडी देवी मंदिर क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं को गुड टच-बैड टच,आत्मसुरक्षा विधिक सहायता एवं साइबर सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया इसी तरह सैनी कोतवाली पुलिस ने मलाक निंदूरा में साइबर अपराध, नवीन आपराधिक कानूनों एवं महिला सशक्तिकरण संबंधी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया पिपरी थाना पुलिस ने ग्राम मखउपुर में महिलाओं व बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच, साइबर सुरक्षा एवं हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में जागरूक किया इसी तरह सराय अकिल थाना पुलिस ने कस्बा सराय अकिल में शिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत भ्रमण कर महिलाओं को महिला अपराध, साइबर अपराध,मिशन शक्ति योजनाओं एवं नवीन कानूनों की जानकारी दी गई तथा समस्याएं सुनकर काउंसलिंग की गई।
महेवाघाट थाना पुलिस ने ग्राम निगहा में बाल विवाह रोकथाम, आत्मसुरक्षा, गुड टच-बैड टच एवं विधिक सहायता केंद्र के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया चरवा थाना पुलिस ने ग्राम चरवा में बाल विवाह रोकथाम, साइबर सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण संबंधी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया संदीपनघाट थाना पुलिस ने हररायपुर बाजार में भ्रमण कर बाल विवाह रोकथाम अधिनियम, महिला अपराध,साइबर अपराध एवं हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर महिलाओं को जागरूक किया मुख्य हेल्पलाइन नंबर 112 पुलिस आपातकालीन सेवा वा 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन वा 1090 वीमेन पावर लाइन वा 102 स्वास्थ्य सेवा वा 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन वा 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन वा 181 महिला हेल्पलाइन के बारे में पुलिस कर्मियों ने महिलाओं बालिकाओं को विस्तार से जानकारी देकर आपातकालीन में नंबर उपयोग करने की उन्हें सलाह दिया है

More Stories
मथुरा 17 जुलाई 26* आपरेशन प्रहार के तहत 01 अभियुक्त को 177 ग्राम अवैध नशीले पदार्थ सहित किया गिरफ्तार ।
गोरखपुर17जुलाई26*गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में कांग्रेस की प्रेस वार्ता*
दिल्ली17जुलाई26*दिल्ली सरकार ने स्टार्टअप और इसके लिए नीतिगत ढांचे को मंजूरी दे दी है।