कौशाम्बी 14 फ़रवरी 26*शुभाशीष देकर कक्षा 12 के छात्र छात्राओं को किया गया विदा*
*कौशांबी।* धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन कनवार में दिनांक 14 फरवरी को कक्षा 12वीं के छात्र छात्राओं को बोर्ड परीक्षा 2026 हेतु आशीर्वाद देकर विद्यालय परिसर से विदा किया गया। विद्यालय के विभिन्न छात्र छात्राओं ने भी अपनी भावनाएं व्यक्त की।विदाई समारोह में मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष दारानगर श्रीमती रागिनी केशरवानी और विशिष्ट अतिथि के राजकीय डिग्री कॉलेज के प्राचार्य संजय प्रसाद शर्मा व समाजसेवी रणविजय निषाद रहें।संजय प्रसाद शर्मा ने प्रमुख वक्ता के रूप में आगामी बोर्ड परीक्षा के साथ साथ जीवन के विभिन्न पहलुओं पर छात्र छात्राओं के कैरियर पर चर्चा करते हुए मार्गदर्शन किया। साथ ही रणविजय निषाद ने भी बोर्ड परीक्षा पर चर्चा करते हुए 12वीं के बाद उपलब्ध शिक्षा सम्बन्धी जानकारी साझा करते हुए अपने आशीर्वचन दिया। साथ ही वर्तमान सत्र 2025-26 में अपनी अपनी कक्षाओं में शत् प्रतिशत उपस्थित रहने वाले छात्र छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित भी किया गया।इस विदाई समारोह में न.पं. अध्यक्ष प्रतिनिधि दारानगर अरुण केशरवानी, विद्यालय के प्रबन्धक राम सुभग त्रिपाठी राम करन त्रिपाठी, लोकतन्त्र सेनानी राम प्रकाश त्रिपाठी, अमन त्रिपाठी,नील कमल मिश्र समेत गणमान्य जनों ने बच्चों को आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दी।विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ राम किरण त्रिपाठी ने छात्र छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी, साथ ही आएं हुए समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

More Stories
मथुरा 18 जुलाई 26*थाना राया पुलिस सीएलए एक्ट व आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित वांछित 3अभियुक्त गिरफ्तार ।*
अबोहर पंजाब18जुलाई26*सफाई अभियान में पार्षद रामा ने रेहड़ी से खुद ढोया कूड़ा, लोगों को दिया स्वच्छता का संदेश
मुरादाबाद18जुलाई26*जीआरपी मुरादाबाद की बड़ी कार्रवाई, यात्रियों को बेहोश कर लूटने वाले 3 शातिर दबोचे*