कौशांबी 6 अप्रैल*केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन को लेकर एडीजी आईजी ने किया स्थल का निरीक्षण*
*कौशाम्बी महोत्सव कार्यक्रम में गृहमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां हुई तेज*
*कौशाम्बी।* जिले में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय कौशाम्बी महोत्सव कार्यक्रम में शुक्रवार को भारत के गृहमंत्री अमित शाह शामिल होने के लिए आ रहे है।गृहमंत्री के कार्यक्रम के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने से पूर्व कार्यक्रम स्थल का एडीजी जोन प्रयागराज व आईजी प्रयागराज ने निरीक्षण किया उन्होंने कार्यक्रम स्थल के पास बनाए गए हेलीपैड का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था से लेकर तमाम बिंदुओं पर चर्चा की ओर अधीनस्थों को कड़े दिशा निर्देश दिए
एडीजी जोन व आईजी ने कार्यक्रम स्थल पर अधिकारियों व पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की,एडीजी ने वीवीआईपी ड्यूटी पर लगे जिम्मेदारों को कार्यक्रम की सुरक्षा के दृष्टिगत कड़े दिशा निर्देश दिए,बैठक में डीएम एसपी के साथ भारी संख्या में अधिकारी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।,

More Stories
लखीमपुर 1मई2026*भारतीय किसान मजदूर यूनियन सिंघानिया गुट ने आज 1 मई को रेल रोको आंदोलन का ऐलान किया
अयोध्या1मई2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
नई दिल्ली0️⃣1️⃣❗0️⃣5️⃣❗2️⃣0️⃣2️⃣6️⃣ यूपीआजतक न्यूज चैनल पर♨️ आज का प्रेरक प्रसंग ♨️