केशरियाजी,23 दिसम्बर । उपखण्ड केशरियाजी की ग्राम पंचायत कल्याणपुर में प्रशासन गाँवाें के संग अभियान शिविर आयाेजित किया गया ।
शिविर की अध्यक्षता शिविर प्रभारी उपखण्ड अधिकारी गाेविन्दसिंह रतनू ने की।मुख्य अतिथि विधायक डाँ दयाराम परमार थे ।
शिविर के मुख्य अतिथि विधायक डाँ दयाराम परमार ने पंचायती राज के 105 आवासीय पट्टे,15 पेन्शन पीपीओ,52 जाेब कार्ड,35 आवास स्वीकृति पत्र,3 पालनहार याेजना की स्वीकृति पत्र वितरण किये ।राजस्व विभाग के 4 आबादी हस्तान्तरण प्रकरण,दाे बटवारा,दाे रास्ते,सार्वजनिक प्रयाेजनार्थ भूमि आवंटन,52 सीमाज्ञान,75 नामान्तरकरण,एक पीने के पानी की जांच करने के लिए मशीन स्थानीय सरपंच दुर्गा देवी मीणा काे दी गई । नाै जन आधार कार्ड वितरण किये गये ।समाज कल्याण विभाग द्वारा 2 व्हील चेयर,5 ट्राईसाइकिल विकलांगाें काे,एक फसल पर लगने वाली बीमारी पर कीटनाशक मशीन वितरण की गईं।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य सविता मीणा, पंचायत समिति की प्रधान केशर देवी मीणा, पंचायत समिति सदस्य राजेन्द्र कुमार मीणा, सरपंच दुर्गा देवी मीणा, मुख्य ब्लाँक शिक्षाअधिकारी जयसिंह परमार, पूर्व उप सरपंच जनकसिंह झाला, नाथूलाल मीणा, विकास अधिकारी हिंगलाजदान चारण,तहसीलदार लाल शंकर रेगर,उप सरपंच सुरेन्द्रसिंह,ब्लाँक काँग्रेस कमेटी खेरवाडा के प्रवक्ता गणेश मीणा,महासचिव माेहनलाल औदिच्य,माेहन सिंह चुण्डावत, लेम्पस अध्यक्ष अमरसिंह परमार,पूर्व सरपंच कृष्णलाल खराडी, कालु लाल अहारी उपसि्थत थे ।

More Stories
सतना25जून26*आरक्षक रामनरेश बैगा बने प्रधान आरक्षक, कोठी थाने में फित्ती लगाकर दी गई नई जिम्मेदारी।
गाजियाबाद25जून26*’मृत’ घोषित युवक जिंदा लौटा! शव की गलत पहचान से उठा बड़ा सवाल
गया बिहार25नूं26*GM छत्रसाल सिंह एक्शन में: पटना-कोडरमा रेलखंड का मैराथन निरीक्षण |