कानपूर नगर २६ जनवरी २०२६ * हमका पीनी है,पीनी है, हमका पीनी है गाना हुआ सफल,,गणतंत्र दिवस बना शराबियों का दिवस, सख़्त निर्देशों पर भारी पड़ी काली कमाई
कानपूर नगर * गणतंत्र दिवस पर शराब बिक्री पर सख़्त पाबंदी और कड़ी निगरानी के आदेश महज़ काग़ज़ी साबित हुए। शहर के कई इलाकों में कानून के बजाय शराब ठेकेदारों की मौज दिखी।
बर्रा थाना अंतर्गत जनता नगर चौकी क्षेत्र में खुलेआम शराब की बिक्री होती रही, जहां सख़्त निगरानी के लिए तैनात जिम्मेदारों की मौजूदगी में ही कोने-कांपचे से शराब परोसी जाती रही।काली कमाई के आगे न निर्देश टिके, न डर।
जिन पर निगरानी की जिम्मेदारी थी, वही आंख मूंदे रहे। बल्कि कोने ख़ापचे से स्वयं लेते दिखे शराब,हालात यह रहे कि गणतंत्र दिवस पर शहर शराबियों का दिवस बनता दिखा।
जब आदेश ऊपर से सख़्त हों, तो ज़मीन पर इतनी ढील कैसे, जनता का सवाल है कि प्रशासन के उच्च अधिकारियों द्वारा इस खुली अवहेलना पर खुलेआम शराब बिक्री और प्रतिदिन शराबियों के लगने वाले मेले पर कब और कैसी कार्रवाई होगी।

More Stories
अयोध्या9अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
नई दिल्ली9अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
उत्तर प्रदेश9अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें…….