कानपूर नगर २६ जनवरी २०२६ * पराध पर अनदेखी भारी पड़ी, रावतपुर थाना प्रभारी लाइन हाजिर
कानपूर नगर * केशवपुरम क्षेत्र में हुई गंभीर घटनाओं को लेकर पुलिस कमिश्नर ने सख़्त कदम उठाया है।
सीबीसीआईडी से सेवानिवृत्त महिला दरोगा से हुई चेन लूट के मामले में लापरवाही और खुलासे में देरी पर रावतपुर थाना प्रभारी मनोज मिश्रा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल के निर्देश पर की गई है।
बीते 8 जनवरी को डिप्टी जेलर की पत्नी व रिटायर्ड दरोगा पुष्पलता दुबे से दिनदहाड़े चेन लूट की वारदात के बाद कई पुलिस टीमें लगाई गईं, लेकिन लंबे समय तक कोई ठोस परिणाम नहीं आया। साथ ही क्षेत्र में ऑटो जलाने की घटना में भी रिपोर्ट दर्ज करने में लापरवाही सामने आई।
इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि अपराध पर अनदेखी और ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और जिम्मेदार अधिकारियों पर सीधी कार्रवाई होगी।

More Stories
नई दिल्ली में 17 जून 2026 को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में संयुक्त किसान मोर्चा*जारी प्रेस नोट*
कोलकाता13जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कोलकाता की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
सुलतानपुर13.05.2026*अपराध एंव अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में 01 नफ़र अभियुक्त गिरफ्तार