कानपुर३० मई २६ * बिधनु में दबंगों का तांडव, घर के बाहर काम कर रही वृद्ध महिला का सिर फाड़ा, FIR दर्ज
कानपूर नगर से मोनू सिंह कुशवाहा की रिपोर्ट यूपीआजतक
बिधनु (कानपुर नगर): शाहपुर गाँव में शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे दबंगों ने एक परिवार पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित उमाशंकर द्विवेदी के अनुसार, उनकी माता माल्ती देवी, पत्नी अनीता और बेटी काजल घर के बाहर काम कर रही थीं, तभी गाँव के अरुण कुमार, शिवा मिश्रा और रवि ने उन पर हमला बोल दिया। हमले में वृद्ध माल्ती देवी का सिर फट गया और वे लहूलुहान हो गईं।
चीख-पुकार सुनकर जब परिजन बचाने दौड़े, तो आरोपियों के पक्ष से आए कौशल किशोर, राजकुमार और राज साहू ने उनके साथ भी बेरहमी से मारपीट की। गाँव वालों को जुटता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। बिधनु थाना पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजकर नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

More Stories
कानपुर नगर 30अगस्त 26*बंगले, ठेके और टेंडर किसके इशारे पर बंटते रहे,सवाल उठे तो कानून के नाम पर चेहरे क्यों डरते घूम रहे?*
कानपुर नगर 30अगस्त 26*शहर के नामी कार्डियोलॉजी अस्पताल में गरीब युवक के लिए इलाज़ ही नहीं, बताया दिल्ली जाओ।*
उत्तर प्रदेश 30अगस्त 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*