May 30, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर३० मई २६ * बिधनु में दबंगों का तांडव, घर के बाहर काम कर रही वृद्ध महिला का सिर फाड़ा, FIR दर्ज

​कानपुर३० मई २६ * बिधनु में दबंगों का तांडव, घर के बाहर काम कर रही वृद्ध महिला का सिर फाड़ा, FIR दर्ज

​कानपुर३० मई २६ * बिधनु में दबंगों का तांडव, घर के बाहर काम कर रही वृद्ध महिला का सिर फाड़ा, FIR दर्ज

कानपूर नगर से मोनू सिंह कुशवाहा की रिपोर्ट यूपीआजतक 

​बिधनु (कानपुर नगर): शाहपुर गाँव में शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे दबंगों ने एक परिवार पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित उमाशंकर द्विवेदी के अनुसार, उनकी माता माल्ती देवी, पत्नी अनीता और बेटी काजल घर के बाहर काम कर रही थीं, तभी गाँव के अरुण कुमार, शिवा मिश्रा और रवि ने उन पर हमला बोल दिया। हमले में वृद्ध माल्ती देवी का सिर फट गया और वे लहूलुहान हो गईं।
​चीख-पुकार सुनकर जब परिजन बचाने दौड़े, तो आरोपियों के पक्ष से आए कौशल किशोर, राजकुमार और राज साहू ने उनके साथ भी बेरहमी से मारपीट की। गाँव वालों को जुटता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। बिधनु थाना पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजकर नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

Taza Khabar