रिपोर्टर रेशमा बेगम यूपीआजतक
कानपुर30जून26: प्लॉट विवाद में युवक से मारपीट और जान से मारने की धमकी, पुलिस कार्रवाई न होने का आरोप
कानपुर के जरेली फेज-1 निवासी आयुष साहू ने पुलिस आयुक्त को प्रार्थना पत्र देकर प्लॉट विवाद में मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि 28 जून की रात करीब 9 बजे वह अपने प्लॉट पर मौजूद था, तभी विवेक सिंह उर्फ विजय सिंह, अनुज सिंह उर्फ एडवोकेट सहित कई लोग वहां पहुंचे और उसके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
आरोप है कि आरोपियों ने 10 लाख रुपये लेकर प्लॉट छोड़ने का दबाव बनाया। विरोध करने पर पीड़ित के साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए।
पीड़ित आयुष साहू का आरोप है कि घटना की शिकायत चौकी और थाने में करने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। उल्टा उसका ही शांतिभंग में चालान कर दिया गया। इससे नाराज पीड़ित ने मंगलवार को पुलिस आयुक्त को प्रार्थना पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
हालांकि, इस मामले में पुलिस का पक्ष सामने आना अभी बाकी है।
More Stories
जम्मू कश्मीर 6 अक्टूबर 26*जम्मू-कश्मीर से 150 बांग्लादेशी डिपोर्ट, एयरफोर्स के विमान से बागडोगरा भेजे गए; 7 अक्टूबर को फिर कार्रवाई संभव*
नई दिल्ली 6 अक्टूबर 26*“मैं ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के विरोध में हूं” —* अभिषेक मनु सिंघवी
लखनऊ 6 अक्टूबर 26*सीएम योगी नें फैजुल्लागंज से नैमिष तक फैली बाढ़ का हवाई सर्वेक्षण किया*