महोबा 30जून26**थाना खन्ना की पुलिस टीम ने अवैध देशी शराब के साथ 01 नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार-*
महोबा से असनाद खान की रिपोर्ट यूपीआजतक
महोबा * पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक के कुशल नेतृत्व में, अपर पुलिस अधीक्षक महोबा श्रीमती वंदना सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्री रविकांत गोंड के पर्यवेक्षण में अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में थानाध्यक्ष खन्ना श्री धर्मेन्द्र सिंह की देखरेख में पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
* उ0नि0 श्री हीरामणि तिवारी मय हमराह रि0का0 मुकेश कुमार द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर गठिया बाबा मन्दिर वहद ग्राम सिरसीकलां थाना खन्ना जनपद महोबा से अभियुक्त जयनारायण पाल पुत्र रज्जू पाल उम्र करीब 30 वर्ष निवासी ग्राम सिरसीकलां थाना खन्ना जनपद महोबा को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक बोरी में 43 अदद क्वार्टर ठेका देशी शराब ब्राण्ड “मस्तीह” नाजायज बरामद की गई।
* बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना खन्ना जनपद महोबा में मु0अ0सं0 61/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:*
1. उ0नि0 श्री हीरामणि तिवारी
2. रि0का0 मुकेश कुमार
*गिरफ्तार अभियुक्त:*
* जयनारायण पाल पुत्र रज्जू पाल उम्र करीब 30 वर्ष निवासी ग्राम सिरसीकलां थाना खन्ना जनपद महोबा
*बरामदगी विवरण:*
* एक बोरी में 43 अदद क्वार्टर ठेका देशी शराब ब्राण्ड “मस्तीह” नाजायज बरामद
More Stories
नई दिल्ली 6 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
पूर्णिया बिहार 5 अक्टूबर 2026 कोसी MLC नामांकन में पूर्णिया में जनसैलाब, PK बोले – यह वोट सरकार पर लगाम लगाने का है
पूर्णिया बिहार 5 अक्टूबर26 *पूर्णिया में DM ने लगाया जनता दरबार, 62 फरियादियों की सुनी समस्याएं