कानपुर30जून26*उद्योग व्यापार मंडल उत्तर ने मनाई दानवीर भामाशाह जयंती, वरिष्ठ व्यापारियों व श्रमिकों का हुआ भव्य सम्मान
कानपुर नगर से रेशमा बेगम, यूपीआजतक
कानपुर में कानपुर उद्योग व्यापार मंडल उत्तर द्वारा जिला अध्यक्ष सुनील बजाज के नेतृत्व में राष्ट्र गौरव दानवीर भामाशाह की जन्म जयंती बड़े सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शहर के विभिन्न बाजारों के वरिष्ठ व्यापारियों के साथ-साथ व्यापार की रीढ़ माने जाने वाले श्रमिकों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में बारदाना बाजार के शिव शंकर गुप्ता, एक्सप्रेस रोड व्यापार मंडल के अजय पुरवार, बिसाती बाजार के मुस्ताक अहमद, आलसी रोड व्यापार मंडल के देवी खन्ना, हुलागंज व्यापार मंडल के राकेश पांडे, कपड़ा बाजार के राधेश्याम माहेश्वरी, पेचबाग के इरशाद मुजफ्फर सहित कई वरिष्ठ व्यापारियों एवं पांच श्रमिकों को सम्मानित किया गया।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में जिला अध्यक्ष सुनील बजाज ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इस दिन को व्यापारी सम्मान दिवस घोषित किया जाना पूरे व्यापारी समाज के लिए गौरव की बात है और इसके लिए व्यापारी समाज मुख्यमंत्री का हार्दिक आभार व्यक्त करता है।
युवा अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता ने कहा कि कानपुर उद्योग व्यापार मंडल उत्तर हमेशा व्यापारियों और श्रमिकों के सम्मान तथा उनके हितों के लिए समर्पित रहा है।
इस अवसर पर रामेश्वर गुप्ता, लाला भैया, सुरेश गुप्ता, चंद्रप्रकाश ओमर, राजेश गुप्ता, निखिल गुप्ता, यासीन भाई, संतोष शर्मा, गौरव त्रिवेदी, संजीव अग्रवाल, धर्मेंद्र त्रिवेदी, अमित दोसर, विजय रुद्रा, अशोक माहेश्वरी, गुलशन जायसवाल, पवन दुबे, सरताज अहमद, विनय अरोड़ा, कामिल अंसारी, एहसान हाजरी, टोनी गुप्ता, मनोज गुप्ता और प्रदीप द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
कैमरामैन के साथ रेशमा बेगम, यूपीआजतक, कानपुर नगर।
#Hashtags:
#Kanpur #KanpurNews #UPAajTak #ReshmaBegum #BhamashahJayanti #VyapariSammanDiwas #KanpurUdyogVyaparMandal #SunilBajaj #TraderNews #BusinessCommunity #UttarPradesh #UPNews #HindiNews #BreakingNews

More Stories
महोबा30जून26*थाना खरेला पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।*
महोबा 30जून26*सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मी को पुष्पगुच्छ/मोमेन्टों प्रदान कर दी गई भावुक विदाई।*
महोबा 30जून26*🔸मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण की ओर सशक्त पहल