कानपुर29फरवरी24*नगर निगम नोटिस के विरोध में महापौर से मिली गोविंद नगर बस्ती की महिलाएं
कानपुर नगर, 9 ब्लाक गोविन्द नगर की 35 से अधिक महिलाओं ने नगर निगम मुख्यालय, मोतीझील में महापौर को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि सभी लोग 9 ब्लाक गोविन्द नगर में कई सालों से झुग्गी झोपड़ी बनाकर रहते आ रहे है, किन्तु कुछ दिन पहले नगर निगम की तरफ से नोटिस देकर जल्द से जल्द जगह खाली करने का आदेश दिया जा रहा है.. गरीब परिवारों ने छोटे-छोटे बच्चों का हवाला देते हुए महापौर से अनुरोध किया कि उन्हें फिलहाल कुछ दिनों का वक्त दे दिया जाए जिससे वह अपने रहने की व्यवस्था पूरी कर सकें।
सभी महिलाओं ने महापौर से अतिक्रमण अभियान रूकवाये जाने की अपील की.. जिस पर महापौर ने तत्काल दूरभाष पर मनीष अवस्थी, मुख्य अभियन्ता सिविल एवं विनय प्रताप सिंह, जोनल अधिकारी, जोन-5 से वार्ता कर अतिक्रमण अभियान एक माह तक रोकने का निर्देश दिया। महापौर ने बताया कि उनसे मिलने आईं सभी महिलाएं बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखती हैं, ऐसे में मानवीय आधार पर उन्होंने अधिकारियों को एक महीने तक उनके घर ना उजाड़ने का निर्देश दिया है। महापौर की तरफ से मिली मोहलत के बाद सभी महिलाओं ने धन्यवाद देते हुए महापौर का आभार व्यक्त किया ।

More Stories
बागपत2अगस्त26*कबड्डी खिलाड़ी मोनू की आज शामली में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
लखनऊ2अगस्त26*बिजली समाधान योजना अंतर्गत 1 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक प्रदेशभर में विशेष समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं।
नई दिल्ली*रविवार, 02 अगस्त 2026 पर यूपीआजतक न्यूज चैनल के मुख्य समाचार*