पंजाब 29 फरवरी 2024* 35 किलो पोस्त आरोपी परमजीत सिंह को पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा
अबोहर, 29 फरवरी (शर्मा/सोनू): थाना बहाववाला के प्रभारी गुरमीत सिंह, एएसआई सुखपाल सिंह, एएसआई सुखदेव सिंह ने 35 किलो पोस्त मामले में आरोपी परमजीत सिंह पुत्र गुरदीप सिंह वासी अरनीवाला जिला फाजिल्का को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
जानकारी अनुसार थाना बहाववाला के प्रभारी गुरमीत सिंह, एएसआई सुखपाल सिंह, एएसआई सुखदेव सिंह द्वारा राजपुरा बैरियर पर नाकाबंदी कर रखी थी कि इतने में राजस्थान की ओर से एक कैंटर आता दिखाई दिया। शक के आधार पर जब कैंटर की तलाशी ली तो प्याजों के नीचे से 35 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी की पहचान परमजीत सिंह पुत्र गुरदीप सिंह वासी अरनीवाला जिला फाजिल्का के रूप में हुई। आरोपी को न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया था। मामले की जांच जारी है।
फोटो : 6, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ6जून2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
हमीरपुर6जून26*श्री श्री सदाशिव बाबा मन्दिर में चल रहे वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में षश्टम दिवस श्री हितेष जी महाराज दीक्षित की सुन्दर कथा.
मथुरा 6 जून 26*भूतेश्वर अखाडे के पास फायरिंग करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी के बारे में।