जिलाधिकारी अपडेट 28 अप्रैल, 2023 कानपुर नगर।
कानपुर28अप्रैल*परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं को डीएम ने सम्मानित किया।
जिलाधिकारी श्री विशाख जी द्वारा हाईस्कूल एवं इंटरमीडियट परीक्षा 2023 में जनपद में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले हाइस्कूल के 06 एवं इंटरमीडिएट के 08 छात्र-छात्राओं के उत्साहवर्धन एवं प्रोत्साहन हेतु छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों एवं संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्यों को अपने आवास पर आमंत्रित किया। सर्वप्रथम उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप देश का भविष्य हैं। जिस तरह आपने गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई करके जनपद में उच्च स्थान प्राप्त किया है, उसी प्रकार भविष्य में भी अपने जनपद व माता पिता तथा विद्यालय का नाम रौशन करना।
इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं उपस्थित अन्य अधिकारियों ने बच्चों के साथ अपनी हाईस्कूल इंटरमीडियट पढ़ाई से संबंधित विचार साझा किए। साथ ही जिलाधिकारी द्वारा सभी छात्र-छात्राओं से उनके कॅरियर के संबंध में जानकारी ली गई । इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा छात्र-छात्राओं की इस सफलता में सहयोग करने वाले उनके अभिभावकों एवं संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्यों को भी सम्मानित किया।
जिलाधिकारी ने सभी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जिस प्रकार आप द्वारा विगत परीक्षा की मेहनत से तैयारी की गई है, उसी प्रकार भविष्य में अपने लक्ष्य को निर्धारित करते हुए उसे प्राप्त करने हेतु कठिन प्रयास करते रहे और भविष्य में इसी तरह गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अर्जित कर देश, समाज और अपने माता पिता का नाम रौशन करते रहना।
इस अवसर पर सभी बच्चों के अभिभावक, मुख्य विकास अधिकारी श्री सुधीर कुमार, ज्वांइट मजिस्ट्रेट लक्ष्मी एन, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्री हिमांशु गुप्ता ,जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
उत्तर प्रदेश5अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
शामली5अगस्त26*एक लाख का इनामी फुरकान मुठभेड़ में ढेर, कैराना पलायन मामले में भी था आरोपी, 20 मुकदमे थे दर्ज…..*
बस्ती5अगस्त26*आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर छावनी थाने में की गई बैठक का आयोजन।