कानपुर25अप्रैल*चोरी की गाड़ी व मोबाइल के साथ 3 अभियुक्त हुए गिरफ्तार*
पनकी पुलिस ने रतनपुर क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की गाड़ी व मोबाइल के साथ तीन अभियुक्त को पिया किया गिरफ्तार।
*कानपुर कमिश्नरेट :* थाना पनकी के क्षेत्र रतनपुर से विगत दिनों गोविंद चौराहे के पास से स्विफ्ट डिजायर कार चोरी हुई थी । जिसके संबंध में पनकी थाने में मुकदमा पंजीकृत हुआ था। तबसे पुलिस चोरों की तलाश में थी । इसी क्रम में आज थाना प्रभारी निरीक्षक पनकी के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी । तभी मुखबिर की सूचना पर चेकिंग कर रही पुलिस टीम ने स्विफ्ट डिजायर गाड़ी के साथ तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । गाड़ी तलाशी के दौरान चोरी की गाड़ी व एक चोरी मोबाइल भी बरामद हुआ । गिरफ्तार किए गए तीनों युवक आशुतोष प्रजापति(21) पुत्र कृष्णा प्रजापति निवासी बहेड़ा, अनुराग कमल (19)पुत्र विनोद कमल निवासी गंभीरपुर, सूरज राजपूत (20)पुत्र लालता राजपूत निवासी गंभीरपुर थाना पनकी ने चोरी की घटना को कबूल किया । पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए तीनों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय को भेजा
गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रमुख रूप से प्रभारी निरीक्षक पनकी विक्रम सिंह, रतनपुर चौकी प्रभारी अवनीश कुमार पटेल, उप निरीक्षक अमित कुमार सहाय, हेड कांस्टेबल विष्णु पाल सिंह, शिवकुमार, कांस्टेबल प्रदीप कुमार मौजूद रहे
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
बनारस 22 अक्टूबर 26*काशी का विश्व प्रसिद्ध भरत मिलाप: नाटी इमली में जब गले मिले चारों भाई, भाव-विभोर हो उठी धर्मनगरी
*देहरादून22 अक्टूबर 2026*उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में आज हुए फैसले*
लखनऊ 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें