https://youtu.be/eaayvDxxtOs
*कानपुर बिग ब्रेकिंग*
कानपुर21सितम्बर* जुआ खेलने और शराब पीने का विरोध करना एक परिवार को पड़ा भारी
थाना पनकी कानपुर नगर
कानपुर कमिश्नरेट अंतर्गत थाना पनकी एकबार फिर से चर्चा में और आखिर हो भी तो क्यों नहीं क्योंकि आए दिन पनकी थाने के अंतर्गत चौकियों पर लंबे समय से तैनात पुलिस कर्मचारियों के दबंगई के किस्से जो सामने आते रहते हैं ऐसा ही ताजा मामला थाना पनकी के अंतर्गत चौकी पनकी धाम का जहां जुआ खेलने और शराब पीने का विरोध करना एक परिवार को पड़ा भारी जुआ खेल रहे और शराब की पार्टी कर रहे दबंगों ने पूरे परिवार को जमकर पीटा जब इसकी शिकायत पुलिस के पास करने पीड़ित परिवार गया तो तो चौकी पर तैनात दबंग सिपाही ने प्रार्थी द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र को फाड़ कर फेंक दिया और सिपाही ने अपने शब्दों में प्रार्थना पत्र लिखवा कर दबंगों का सहयोग ही नहीं किया पूरी कहानी ही पलट दी जिसके बाद से पीड़ित लगातार अधिकारियों के चक्कर काट रहा है अब देखना यह होगा क्या कमिश्नरेट पुलिस पीड़ित को न्याय देगी और उक्त सिपाही पर सख्त कार्रवाई करेगी या यूं ही चलता रहेगा दबंगों एवं दबंग सिपाही का गठजोड़
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*