कानपुर19जुलाई*शहर में बारिश नहीं होने से परेशान शहर वासियों ने अपने-अपने ढंग से मानसून के लिए टोने टोटके शुरू कर दिए हैं।
इरोड हरसहाय स्कूल के पीछे सीसामऊ में लोगों ने सड़क पर लेटकर पानी दे गुड़धानी दे, काले मेघा पानी दे गीत गाकर इंद्र देवता को खुश करने की कोशिश की। घरों से भिक्षा मांगकर जल्द से जल्द बारिश शुरू होने की गुहार लगाई। इससे पहले ग्रामीण इलाके में महिलाएं खेत में हल जोतकर इंद्र देवता को खुश करने का प्रयास कर चुकी हैं। तमाम उपायों के बाद भी शहर में मानसून दस्तक नहीं दे रहा। उमस और भीषण गर्मी से शहरवासी परेशान है। ग्रामीण इलाकों में बारिश नहीं होने के कारण बुवाई नहीं प्रारंभ हो पा रही।
More Stories
मथुरा 6 अक्टूबर 26*जमीन विवाद में सात लोगों के ऊपर 307 का मुकदमा पंजीकृत
मुजफ्फरनगर 6 अक्टूबर 26*लिखित समझौतों के बावजूद वर्षों से लंबित मांगें, एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी,,,
कानपुर नगर 6 अक्टूबर 26*पुलिस उपायुक्त पश्चिम द्वारा अपराध गोष्ठी आयोजित,