October 6, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर नगर 6 अक्टूबर 26*पुलिस उपायुक्त पश्चिम द्वारा अपराध गोष्ठी आयोजित,

कानपुर नगर 6 अक्टूबर 26*पुलिस उपायुक्त पश्चिम द्वारा अपराध गोष्ठी आयोजित,

कानपुर नगर 6 अक्टूबर 26*पुलिस उपायुक्त पश्चिम द्वारा अपराध गोष्ठी आयोजित, अपराध नियंत्रण एवं आगामी पर्वों की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश**

कानपुर नगर *दिनांक **06.10.2026** को **पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री एस.एम. कासिम आबिदी** द्वारा पश्चिम जोन कार्यालय, गुरुदेव चौराहा, कमिश्नरेट कानपुर नगर में **अपराध गोष्ठी** आयोजित की गई, जिसमें अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम, सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर सहित पश्चिम जोन के समस्त थाना प्रभारी उपस्थित रहे। गोष्ठी में **पूर्व में घटित अपराधों, उनके अनावरण की स्थिति, लंबित विवेचनाओं, वांछित अभियुक्तों, वारंट/एनबीडब्ल्यू तथा वर्तमान अपराध प्रवृत्तियों** की समीक्षा की गई। साथ ही आगामी **नवदुर्गा/दशहरा पर्व एवं दुर्गा प्रतिमा स्थापना व विसर्जन** के दृष्टिगत प्रतिमा स्थलों, विसर्जन मार्गों, संवेदनशील स्थानों एवं यातायात व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। समीक्षा के उपरांत **लंबित विवेचनाओं का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, वारंट/एनबीडब्ल्यू की तामीली तथा महिला एवं बालिका संबंधी अपराधों, साइबर एवं संगठित अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई** के निर्देश दिए गए। आगामी पर्वों के दौरान **प्रतिमा स्थलों एवं विसर्जन मार्गों पर पर्याप्त पुलिस प्रबंध, आयोजकों से समन्वय, प्रभावी गश्त एवं चेकिंग** सुनिश्चित करने के साथ **जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण एवं आमजन से बेहतर संवाद** बनाए रखने के निर्देश दिए गए।