जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अपडेट 17 अप्रैल, 2023 कानपुर नगर।
कानपुर17अप्रैल*नामांकन प्रक्रिया श्री विशाख जी0 द्वारा नगर निगम स्थित नामांकन कक्षों का निरीक्षण करते हुए समस्त आर0ओ0/ए0आर0ओ0 को निर्देश दिए।
नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 की नामांकन प्रक्रिया का आज जिलाधिकारी श्री विशाख जी0 द्वारा नगर निगम स्थित नामांकन कक्षों का निरीक्षण करते हुए समस्त आर0ओ0/ए0आर0ओ0 को निम्न निर्देश दिए गए।
1- नामांकन प्रक्रिया के दौरान नामांकन करने वाले प्रत्याशियों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए समस्त कक्षों के ए0आर0ओ0 टेबल पर स्पष्ट रूप से एआरओ द्वारा किस वार्ड से लेकर किस वार्ड तक के नामांकन फार्म जमा किए जा रहे है, यह अवश्य चस्पा किया जाए।
2- नगर निगम के समस्त नामांकन कक्षों, सम्पूर्ण नगर प्रांगण में कड़ी निगरानी हेतु प्रत्येक स्थान पर सीसीटीवी कैमरे से लगातार कन्ट्रोल रूम से निगरानी की जा रही है।
3-समस्त प्रकार के नामांकन फार्मो की बिक्री नगर निगम स्थित प्रमिला सभागार से हो रही है,आने वाले प्रत्याशियों को कोई असुविधा न हो इसके लिए तत्काल उन्हें फार्म दिया जाता रहे।
4- जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए कि नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही आदर्श चुनाव आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।
More Stories
महोबा 21 अक्टूबर 26*चरखारी में चना ब्लैक करने की सूचना पर पहुंचे विधायक बृजभूषण राजपूत, 100 बोरी चना लदी पिकअप पकड़ी
मथुरा21 अक्टूबर 26*यमुनापार में गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
कानपुर नगर 21 अक्टूबर 26*बिल्हौर में PDA चौपाल: सरकारी अस्पतालों में बदहाली पर बरसीं सपा नेत्री