कानपुर15फरवरी*पुलिस आयुक्त कानपुर ने पनकी ए.सी.पी. कार्यालय का किया उद्घाटन।
कमिश्नरेट कानपुर नगर थाना पनकी के सहायक पुलिस उपायुक्त पनकी के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन मे मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त- बी. पी. जोगदंड ने सिलापट का पर्दा हटाकर व फीता काटकर उद्घाटन किया ।
पनकी क्षेत्र के एम. आई. जी. चौकी में नए रंग रोगन से तैयार ए. सी.पी . कार्यालय के कार्य शुभारंभ का उद्घाटन किया गया कानपुर कमिश्नरेट बनने के उपरांत कानपुर आउटर को कमिश्नरेट में शामिल किए जाने के बाद तीन नए ए. सी. पी. कार्यालय बने हैं । जिसमें की नजीराबाद कार्यालय को समाप्त कर पनकी का नया सहायक उपायुक्त कार्यालय एमआईजी पनकी में आज शुभारंभ हुआ । पूर्व में एम.आई .जी .चौकी के नाम से जानी जाने वाली अब ए.सी.पी. कार्यालय का पता होगा। जिसमें तीन थाना अरमापुर, पनकी, सचेडी़ शामिल होंगे । आज इस मौके पर “मुख्य अतिथि ” पुलिस आयुक्त बी.पी .जोगदंड को उपायुक्त ( पश्चिम ) विजय ढुल ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया और गार्ड ऑफ ऑनर देकर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ । इसके बाद सी.पी . जोगदंड ने अपने नाम की सिलापट का पर्दा हटाकर एवं फीता काटकर उद्घाटन किया गया और क्षेत्र की जनता को समर्पित किया और वायदा किया कि जनता की सुरक्षा व्यवस्था के लिए 24 घंटा तैयार रहेगी । कार्यालय भ्रमण के दौरान कार्यालय की सुंदरता को देखते हुए उन्होंने ए.सी.पी. पनकी निशांक शर्मा की प्रशंसा भी की । पत्रकारों के सवाल पूछने पर बताया कानून व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण पर लगाम लगाने हेतु नए सहायक पुलिस उपायुक्त कार्यालय का गठन किया गया जो अल्प समय में बनकर तैयार कराने में पनकी के एसीपी निशांक शर्मा को धन्यवाद किया गया कानून का राज कायम हो लोगों को सुरक्षा की प्राथमिकता होगी और इस कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर क्षेत्रीय जनता का स्वागत एवं पुलिस सहयोग को धन्यवाद दिया
इस मौके पर संयुक्त आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी,अपर पुलिस आयुक्त आनंद कुलकर्णी, डी.सी.पी. क्राइम सलमान पाटिल,उपायुक्त पश्चिम विजय ढुल,अपर उपायुक्त पश्चिम लखन यादव अन्य उच्चाधिकारी थाना पनकी इंस्पेक्टर विक्रम सिंह, सचेंडी इंस्पेक्टर प्रद्युमन सिंह,अरमापुर इंस्पेक्टर प्रेमचंद्र, कांस्टेबल विष्णु सिंह ,अनिल राजपूत ,कन्हैया ,विवेक यादव, रघुराज सिंह, महिला कांस्टेबल निशा पाल व अन्य पुलिस बल मौजूद रहा ।
More Stories
महोबा 21 अक्टूबर 26*चरखारी में चना ब्लैक करने की सूचना पर पहुंचे विधायक बृजभूषण राजपूत, 100 बोरी चना लदी पिकअप पकड़ी
मथुरा21 अक्टूबर 26*यमुनापार में गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
कानपुर नगर 21 अक्टूबर 26*बिल्हौर में PDA चौपाल: सरकारी अस्पतालों में बदहाली पर बरसीं सपा नेत्री