कानपुर06मई24*छात्र के साथ हैवानियत,पैसे नहीं लौटा पाया तो कपड़े उतारकर प्राइवेट पार्ट में बांधी ईंट फिर लगा दी आग*
कानपुर।उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक छात्र के साथ हैवानियत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।शहर के काकादेव थाना क्षेत्र में कुछ दबंगों ने छात्र से रुपयों की वसूली करने के लिए एक कमरे में बंदकर बुरी तरह लात-घूसों से पिटाई की।इतना ही नहीं जब दबंगों का मन नहीं भरा तो छात्र को नंगा कर प्राइवेट पार्ट से ईंट बंधवाकर जबरदस्ती खड़ा किया।
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि छात्र को इतना पीटने और टॉर्चर करने के बाद उसे वेल्डिंग मशीन से जलाने की कोशिश भी की गई।छात्र को लात घूसों से पीटा गया और उसके साथ गाली गलौज की गई।सीने पर चढ़कर लातें मारी गईं।इस बीच छात्र हाथ जोड़कर रोते हुए कह रहा है कि भइया पैसा दे देंगे, लेकिन उसकी सुनने वाला कोई नहीं है।
इसके बाद पीड़ित को वेल्डिंग वाली बॉयलर मशीन से चेहरा जलाने की भी कोशिश की गई।उसके साथ सबसे खौफनाक अंदाज ये कि छात्र को नंगा किया गया और उसको धमकाते हुए पेनिस में ईंट बंधवाई गई। बता दें कि वीडियो 2-3 दिन पुराना है।मारपीट करने वाले दबंगों में से ही किसी ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक छात्र इटावा का रहने वाला है।वीडियो में दिखने वाले लोग कानपुर के काकादेव कोचिंग मंडी के ही दबंग गुंडे हैं।ये लोग छात्रों को ब्याज पर पैसा देते हैं और जो पैसे वाले छात्र होते हैं, उनको धमकाकर वसूली करते हैं।इस मामले में काकादेव थानेदार का कहना है कि हम जांच कर रहे हैं, अभी हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।हम जांच के बाद इसमें कार्रवाई करेंगे।
इस मामले में पुलिस कमिश्नर राजकुमार सिंह का कहना है वीडियो हमने देखा है और इसके लिए काकादेव पुलिस को जांच के बाद कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।अभी उसमें कुछ पता नहीं चल पाया है।सबसे बड़ी चिंताजनक बात यह है जिस छात्र के साथ यह घटना हुई वह अब अपनी पढ़ाई पूरी करने किसके भरोसे पर कानपुर में कोचिंग मंडी में आएगा।
More Stories
मथुरा 20 सितंबर 26*थाना गोविन्द नगर ‘मिशन शक्ति’ टीम द्वारा “खेलते-खेलते अपने परिवार से विछडे” 03 वर्ष के बालक को उसके परिजनो के सुपुर्द किया गया।*
कानपुर नगर 20 सितंबर 26*संगठन विस्तार को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में
सुल्तानपुर 20 सितंबर 26*दुर्गापूजा की तैयारियों को लेकर मंथन,विसर्जन यात्रा समय से निकालने पर जोर*