जिलाधिकारी अपडेट अप्रैल 2023 कानपुर नगर।
कानपुर01मई23*पार्टी रवानगी/वापसी स्थल, मतगणना स्थल तथा स्ट्रांग रूम तथा पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशाख जी0 द्वारा नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 को कुशलतापूर्वक, निष्पक्ष, शांतिपूर्वक एवं सुचारु रूप से संपन्न कराए जाने हेतु आज नौबस्ता गल्ला मंडी में बनाए गए पार्टी रवानगी/वापसी स्थल, मतगणना स्थल तथा स्ट्रांग रूम तथा पार्किंग स्थल का निरीक्षण करते हुए उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निम्न निर्देश दिए गए:-
1- अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग यह सुनिश्चित करें कि समस्त स्ट्रांग रूम के निर्माण कार्य को युद्ध स्तर पर पूर्ण किया जाए।
2- पोलिंग पार्टी कार्मिकों को पार्टी रवानगी/ वापसी के दौरान कोई असुविधा न हो, इसके लिए मंडी परिषद के प्रवेश एवं सम्पूर्ण प्रांगण में बड़े-बड़े साइन बोर्ड लगाए जाए जिसमें स्पष्ट रूप से अंकित हो कि किस वार्ड की पोलिंग पार्टी कहां से रवाना होगी।
4- पोलिंग पार्टियों को आवंटित बस के संबंध में विवरण प्रत्येक रवानगी स्थल /स्ट्रांग रूम के बाहर साइनेज के माध्यम से प्रदर्शित किया जाए।
5- अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व यह सुनिश्चित करें कि संपूर्ण मंडी स्थल में सीसीटीवी कैमरे इंस्टाल कर कंट्रोल रूम के माध्यम से 24 घंटे निगरानी की जाए।
6- नगर निगम के अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि पार्टी रवानगी/ वापसी/ मतगणना के दौरान समस्त मंडी प्रांगण में पेयजल हेतु पानी के टैंकर एवं मोबाइल टॉयलेट आदि उपलब्ध रहें, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो।
7- समस्त अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वारा कल दिनांक 01 मई को अपने-अपने स्ट्रांग रूम में तैनात किया गए कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराकर उनकी समुचित ब्रीफिंग करना सुनिश्चित करें।
8- ईवीएम/ कोऑर्डिनेट सेटिंग के लिए तैनात कर्मियों का ब्रीफिंग कल मंडी परिषद में आयोजित किए जाएंगे।
9- नगर निगम, कानपुर से संबंधित मतगणना गणना हॉल में किया जाएगा एवं बिठूर नगर पंचायत की मतगणना पृथक से किया जाएगा। नगर पालिका बिल्हौर एवं नगर पालिका शिवराजपुर की मतगणना बिल्हौर एवं नगर पालिका घाटमपुर की मतगणना घाटमपुर में किया जाएगा, जिसके लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने हेतु संबंधित उप जिला अधिकारी को निर्देशित किया गया।
More Stories
बनारस 22 अक्टूबर 26*काशी का विश्व प्रसिद्ध भरत मिलाप: नाटी इमली में जब गले मिले चारों भाई, भाव-विभोर हो उठी धर्मनगरी
*देहरादून22 अक्टूबर 2026*उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में आज हुए फैसले*
लखनऊ 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें