कानपुर नगर8अगस्त24*उर्सुला हॉस्पिटल के ब्लड बैंक में एक वृहद ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया,
काकोरी कांड की 100 वीं वर्षगांठ के अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा उर्सुला हॉस्पिटल के ब्लड बैंक में एक वृहद ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया, कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 आलोक रंजन के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में 34 लोगों ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए रक्तदान किया। रेड क्रॉस के सचिव आर0के0 सफर द्वारा रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र भी दिया गया।
इस अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस के वाइस चेयरपर्सन डॉ0 पूजा अवस्थी, वरिष्ठ सदस्य संजय अग्रवाल, संजय सविता, लखन शुक्ला के साथ-साथ यू0एच0एम0 ब्लड बैंक की इंचार्ज डॉ0 ऋचा बाजपेई, प्रीति बाजपेई, लैब टेक्नीशियन राहुल सिंह मौजूद रहे।
————

More Stories
पूर्णिया बिहार 21 नवंबर 26। प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार को दिया 34 हजार करोड़ का तोहफा, वैशाली से किया उद्घाटन-शिलान्यास
कौशाम्बी 21 नवम्बर 26*तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की मौत,डिजायर ने कुचला, दोनों चालक फरार*
कानपुर नगर 21 नवम्बर 26*कानपुर में ट्रैफिक जाम से परेशान लोगों के लिए राहत की बड़ी खबर है.