कानपुर नगर29दिसम्बर*उ०प्र० अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की।
उ०प्र० अल्पसंख्यक आयोग, लखनऊ के सदस्य सरदार परविन्दर सिंह, रूमाना सिद्दीकी एवं नवेन्दु सिंह इजिकेल द्वारा सर्किट हाउस, कानपुर नगर में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ अल्पसंख्यकों से जुड़ी समस्याओं के समाधान तथा सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के शौक्षणिक, आर्थिक एवं समाजिक उत्थान हेतु चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गयी। उक्त समीक्षा बैठक में पुलिस आयुक्त, पुलिस उपायुक्त, अपर जिलाधिकारी (नगर), अपर नगर आयुक्त (नगर निगम), समस्त उपजिलाधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, अधिशाषी अभियन्ता (विद्युत) आदि उपस्थित रहे।
अल्पसंख्यक आयोग के सम्मानित सदस्यगणों सरदार परविन्दर सिंह, रूमाना सिद्दीकी एवं नवेन्दु सिंह इजिकेल द्वारा आयोजित बैठक में जनपद में स्थित अल्पसंख्यक समुदाय के धार्मिक स्थलों पर सौन्दर्याकरण कराने, धार्मिक स्थलों/कब्रिस्तान के आस-पास अवैध अतिक्रमण हटाये जाने, अल्पसंख्यकों हेतु संचालित योजनाओं के प्रचार-प्रसार, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र, ई०डब्लू०एस० प्रमाण पत्र इत्यादि बनाये जाने हेतु शिविरों का आयोजन कराने के निर्देश दिये गये।
समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारीगणों द्वारा अल्पसंख्यकों के शैक्षणिक, आर्थिक, समाजिक उत्थान हेतु चलायी जा रही योजनाओं आदि की जानकारी दी गयी।
—————

More Stories
लखनऊ16जून26*भ्रष्ट अफसरों पर CM योगी का अल्टीमेटम: “एक्शन लो, वरना एक दिन में 100 से ज्यादा सस्पेंड करूंगा”
पूर्णिया बिहार 16 जून 26 : जनकल्याण शिविर का MLA ने किया निरीक्षण, आयुक्त को दिए निर्देश*
पूर्णिया बिहार 16 जून 26 : सोते बेटे को उतारा मौत के घाट, जमीन विवाद में खूनी खेल! कसबा में गोलियों की गूंज से दहशत*