कौशाम्बी29दिसम्बर23*उपजिलाधिकारी चायल के आदेशानुसार राजस्व टीम ने पुलिस बल के साथ चकमार्ग को कब्जे से कराया मुक्त*
*कौशाम्बी।* विकास खण्ड मूरतगंज के ग्राम पंचायत समसपुर में सोहन पासी के घर से दलित बस्ती होते हुए प्राचीन शिव मंदिर तक दूरी लगभग 700 मीटर मनरेगा के तहत चकमार्ग में मिट्टी का कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने से दलित बस्ती के लोगों को आने जाने में आशान मार्ग मिल जाएगा। निर्माण कार्य शुरू होने से पहले राजस्व की टीम व पुलिस बल मौके पर पहुंच कर चकमार्ग को चिन्हित कर के चकमार्ग में पत्थर गढ़ी भी करवाया। ग्राम पंचायत के ही रमेश व गनेश पुत्रगण रामदेव ने राजस्व टीम के द्वारा पैमाइश के दौरान पत्थर गढ़ी को उखाड़ कर फेंक दिए तथा हो रहे कार्य को रूकवा दिए। जिसकी जानकारी मनरेगा के तहत मजदूरों ने वर्तमान ग्राम प्रधान पति आशीष पाण्डेय को बताया। प्रधान पति ने मौके पर जाकर अराजकतत्वों से पूछा कि चकमार्ग में जो पत्थर गढ़ी हुई थी उसे क्यों उखाड़ कर फेंक दिए हैं। इतनी सी बात में अराजकतत्व लड़ाई झगड़ा करने पर अमादा हो गये है। प्रधान पति ने अराजकतत्वों के विरुद्ध चकमार्ग में किए जा रहे कार्य को जबरन रोकने व पत्थर गढ़ी को दबंगई के बल पूर्वक उखाड़ कर फेंक देने का नाम जद्द लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र स्थानीय थाना चरवा में दिया।

More Stories
भागलपुर22जुलाई26*ईशीपुर बाराहाट थानान्तर्गत एक विधि विरूद्ध बालक को निरूद्ध करते हुए एक अपराधी गिरफ्तार।
कौशाम्बी22जुलाई26*सीमा पर लगे वीर जवानों के कारण ही हम और हमारा देश सुरक्षित है और हम चैन की नींद सोते हैं–डॉ संगीता सिंह*
नई दिल्ली22जुलाई26*अनुराग जैन बने नीति आयोग के नए CEO