मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग
मुजफ्फरनगर 21सितंबर 26*महिलाओं की समस्याओं को लेकर थाने पहुंचीं रजनी शर्मा, इंस्पेक्टर से मिलकर कराया समाधान
लोकेन्द्र गौतम*ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल*यूपीआजतक*
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) की महिला मोर्चा युवा जिला अध्यक्ष रजनी शर्मा सोमवार को महिलाओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर जानसठ थाने पहुंचीं। उन्होंने महिलाओं की समस्याओं से थाना प्रभारी को अवगत कराते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की।
मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी ने संबंधित शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई कर महिलाओं की समस्याओं का समाधान कराया। समस्या के समाधान के बाद महिलाओं ने राहत की बात कही।
रजनी शर्मा ने कहा कि महिलाओं की समस्याओं को लेकर वह लगातार आवाज उठाती रहेंगी और जरूरत पड़ने पर संबंधित अधिकारियों से मिलकर समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास करेंगी।
More Stories
मथुरा 21 सितंबर 26* मारपीट व जानलेवा हमले के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।*
महोबा 21 सितंबर 26*अंतरजनपदीय शातिर चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक और चांदी के आभूषण बरामद
कानपुर देहात 21 सितंबर 2026**जिला गंगा समिति द्वारा आयोजित चित्रकला प्रितियोग्यता में महिमा और राधिका ने मारी बाजी ।*