कानपुर नगर22नवम्बर24*नवनिर्मित पारस हास्पिटल द्वारा सामान्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
कानपुर नगर से महेन्द्र सिंह यादव की रिपोर्ट यूपीआजतक
राष्ट्रीय शर्करा संस्थान, कानपुर के भौतिक रसायन अनुभाग में स्थित कान्फ्रेंस रूम में 22 नवंबर, 2024 को पारस ग्रुप द्वारा कानपुर में निर्मित पारस हास्पिटल द्वारा सामान्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें ई.सी.जी. जांच की भी सुविधा उपलब्ध थी।
इस शिविर में अनुभवी फिजीशियन, डॉ. अभिषेक, दंत चिकित्सक डॉ. साक्षी पांडे व डाइटीशियन डॉ.अनुप्रिया तथा टीम के द्वारा संस्थान में अध्ययनरत विद्यार्थियों, कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मियों व स्थायी कर्मचारियों तथा अधिकारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर तदनुसार उपचार हेतु परामर्श दिया गया। बेहतर स्वास्थ्य के लिये एक सामान्य परिचर्चा का भी आयोजन इस अवसर पर किया गया, जिसमें चिकित्सकों द्वारा स्वस्थ रहने के उपाय एवं आकस्मिक स्थितियों में उत्पन्न होने वाली कुछ विषम स्वास्थ्य समस्याओं के निदान के सुझाव दिये गये।
स्वास्थ्य शिविर के उद्घाटन के अवसर पर अवसर पर संस्थान की निदेशक, प्रो.सीमा परोहा, पारस हास्पिटल से पधारे श्री शांतनु सरकार, मार्केटिंग हेड, श्री गगन मैमगेन, कार्पोरेट मैनेजर एवं श्री कुमार गौरव चौरसिया, मार्केटिंग मैनेजर आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुये संस्थान की निदेशक, प्रो.सीमा परोहा ने कहा कि स्वस्थ शरीर ईश्वर द्वारा निःशुल्क प्रदत्त उपहार है। इसको अपने आहार-विहार में संयम और सुचारू खानपान से व्यक्ति बनाये रख सकता है। वर्तमान में दूषित वातावरण और अनियमित दिनचर्या के कारण लगभग 70 प्रतिशत लोगों को कोई न कोई समस्या है। इनके निराकरण के लिये स्वास्थ्य सेवाओं की नितांत आवश्यकता है। वर्तमान में सबसे ज्यादा खर्च दो मदों में हो रहा है- पढ़ाई और दवाई। सरकार की तरफ से बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता के लिये निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
प्रो.परोहा ने कहा कि चिकित्सकों को धरती का भगवान कहा जाता है। चिकित्सा जगत का सूत्रवाक्य ही “अहर्निशं सेवामहे” है, जिसका अर्थ ही दिन-रात मरीजों की सेवा है। उनको बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय काम करना चाहिये। इसके साथ उनका यह भी दायित्व है कि वे न केवल अपने अंदर देवत्व के गुणों का विकास करें अपितु उसको मानव सेवा द्वारा सिद्ध भी करें तभी उनकी शिक्षा की उपादेयता साबित होगी।
स्वास्थ्य शिविर में निदेशक महोदया सहित श्री संजय चौहान, श्री अनूप कुमार कनौजिया, श्री बृजेश कुमार साहू, श्री विवेक प्रताप सिंह, श्री अखिलेश कुमार पांडेय एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने बड़ी संख्या में स्वास्थ्य संबंधी परामर्थ का लाभ उठाया। इस विशाल कार्यक्रम में संस्थान में कार्यरत कर्मियों एवं विद्यार्थियों सहित लगभग 400 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श दिया गया।
संस्थान में स्वास्थ्य शिविर के आयोजन में श्रीमती मल्लिका द्विवेदी, सहा.निदेशक (रा.भा.) एवं कल्याण अधिकारी, श्री दया शंकर मिश्र, निजी सचिव एवं श्री उमेश चंद्र पांडेय का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर निदेशक महोदया ने कार्यक्रम के आयोजन से जुड़ी टीम को बधाई दी और कहा कि संस्थान इस प्रकार के जनकल्याणकारी आयोजनों के लिये संकल्पबद्ध है।
( अखिलेश कुमार पांडेय)
मुख्य अभिकल्पक
मो. 9984364957

More Stories
लखनऊ13अगस्त26*प्रशासक बने ग्राम प्रधानों को बड़ा झटका, अब नहीं मिलेगा मानदेय*
कानपुर नगर13अगस्त26*’मिशन शक्ति 5.0′ के तहत पनकी पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, ‘
अयोध्या13अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें