कानपुर नगर20अक्टूबर23*भारत सरकार द्वारा निर्गत नवीन गॉइडलाईन के अनुरूप केन्द्रीय अनुदान हेतु प्रस्ताव आमंत्रण*
*जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र (डी०डी०आर०सी०) योजना के संचालन हेतु भारत सरकार द्वारा निर्गत नवीन गॉइडलाईन के अनुरूप केन्द्रीय अनुदान हेतु प्रस्ताव आमंत्रण*
*कानपुर नगर, दिनांक 20 अक्टूबर, 2023 (सू0वि0)*
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विनय उत्तम द्वारा अवगत कराया है कि निदेशालय दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उ०प्र० लखनऊ के द्वारा जनपद में भारत सरकार द्वारा जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र (डी०डी०आर०सी०) की स्थापना/संचालन हेतु निर्गत नवीन गॉइडलाईन के अनुसार समस्त वाँछित अभिलेखों सहित सुसंगत प्रस्ताव 03 प्रतियों में उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
उन्होंने इच्छुक स्वैच्छिक संगइनों/संस्थाओं से अपेक्षा की है कि जनपद में भारत सरकार द्वारा जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र (डी०डी०आर०सी०) की स्थापना/संचालन हेतु निर्गत नवीन गॉइडलाईन के अनुसार समस्त वाँछित अभिलेखों सहित सुसंगत प्रस्ताव 03 प्रतियों में कार्यालय को तत्काल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी हेतु कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी (सेवायोजन कार्यालय परिसर निकट गोल चौराहा) कानपुर नगर मे सम्पर्क कर सकते है।
————-

More Stories
कानपुर नगर30मई26*नेशनल मीडिया प्रेस क्लब के माध्यम से ग्वालटोली शास्त्री भवन में मनाया गया पत्रकारिता दिवस
अयोध्या30मई26*हज़रत भीखा शाह र०अ० के उर्स मुबारक में पहुंचकर पूर्व मंत्री रुश्दी मियां ने दी हाजरी
मथुरा 30 मई 26*डीएम, एडीएम प्रशासन एवं एसपी नगर द्वारा आगामी आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में गोष्टी*